शिवपुरी: जिले के करैरा अनुविभाग के गणेशखेड़ा गांव में चमत्कारिक घटना घटित हुई है। इस गांव में एक बड़ा पत्थर स्वतः ही दो भागों में बट गया जब ग्रामीणों ने पत्थर हटाया तो बीच पत्थर में एक माता की मूर्ति निकली खास बात यह रही कि पत्थर में मूर्ति होने का दावा गांव का एक बुजुर्ग छ माह से कर रहा था लेकिन बुजुर्ग की बात पर ग्रामीण विश्वास नहीं कर रहे थे।
जानकारी के अनुसार करैरा अनुविभाग की लालपुर पंचायत के गणेशखेड़ा गांव में माता की मूर्ति बीते रोज रोज 11 बजे निकली है। ग्रामीण बताते है कि गांव के बाहर पहाड़ी पर 80 साल के हरिचरण कुशवाह एक सिद्ध स्थल पर वर्षों से पूजा पाठ करते आ रहें है। भारत सिंह कुशवाह ने बताया कि मेरे दादा हरिचरण कुशवाह बुजुर्ग होने के बाद भी पहाड़ी पर सिद्ध स्थल पर पूजा पाठ करने जाते थे वह कई बार रात में घर भी वापस नहीं आते थे।
6 माह पहले किया था मूर्ति होने के दावा, समझने लगे थे पागल
80 वर्षीय हरिचरण कुशवाह ने बताया कि मैने 6 माह पहले अपने परिवार और ग्रामीणों से पत्थर में मूर्ति होने का दावा किया था। लेकिन कोई भी मेरी बातों पर विश्वास नहीं करता था सभी लोग मुझे पागल समझने लगे थे। लेकिन मेरे सपनों में कई बार बड़े पत्थर में मूर्ति दिखाई दी थी। इसके बाद मुझे सपना आया था कि चैत्र नवरात्रि के दूसरे दिन मां पत्थर को फाड़ कर मूर्ति बाहर निकलेगी। चार दिन पहले मैने अपने घर वालों सहित ग्रामीणों को यह बात बताई थी 23 मार्च को मूर्ति स्वतः ही पत्थर फाड़ कर बाहर निकल आएगी।
24 रामधुन के पूरा होते ही पत्थर में आई दरार, मूर्ति हुई प्रकट
महेश कुशवाह ने बताया कि बुजुर्ग हरिचरण कुशवाह के परिजनों के कहने पर सभी ग्रामीण सिध्द स्थल पर एक रोज पहले 24 घंटे के लिए रामधुन करना शुरू कर दिया। अगली सुबह 11 बजे रामधुन के बीच अचानक से दरार आ गई। जब पत्थर के एक हिस्से को हटाया तो पत्थर के बीचों बीच एक मूर्ति दिखाई दी। मूर्ति देखने से लगता है कि यह मूर्ति किसी देवी माता की है। इसके बाद ग्रामीणों ने पूजा पाठ शुरू कर दी।

दो भागों में पत्थर बटने से प्रकट हुई माता की मूर्ती, 6 माह से बुजुर्ग कर रहा था दाबा, ग्रामीणों ने किया था पागल घोषित / Shivpuri News
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
- 7 माह की गर्भवती विवाहिता ने पति व ससुराल पक्ष पर लगाए दहेज प्रताड़ना और घरेलू हिंसा के गंभीर आरोप / Shivpuri News
- मंदिर में इंसानी मल-मूत्र फेंकने से फैला आक्रोश, ग्रामीण हुए एकत्रित, परिजनों ने आरोपित को वाहन में बैठाकर ले जाने से रोका / Shivpuri News
- प्रेम विवाह के बाद नवदंपति ने एसपी से लगाई सुरक्षा की गुहार, बालिग होने का दिया हलफनामा / Shivpuri News
- बड़ौदी में महिला ने फांसी लगाकर की आत्महत्या, शादी से लौटे पति ने देखा दर्दनाक मंजर / Shivpuri News
- जमीन पर कब्जे के प्रयास का आरोप, पिछोर विधायक प्रतिनिधि समेत कई लोगों के खिलाफ एसपी से शिकायत / Shivpuri News
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »
- प्रदेश मीडिया प्रभारी बने रामनिवास बघेल, दो वर्ष के लिए मिली जिम्मेदारी / Shivpuri News
- गोबर इकठ्ठा कर रही महिला की पीछे से खींची साड़ी, पति ने विरोध किया तो फर्से से किया हमला, SP से लगाई गुहार / Shivpuri News
- पेट्रोल डालकर जिंदा जलाने से हुई थी मौत, हत्या का केस दर्ज करने की मांग लेकर एसपी पहुंचे परिजन / Shivpuri News
- 50 हजार रुपये नहीं लाने पर प्रताड़ना, जेठ पर छेड़छाड़ और दुष्कर्म के प्रयास का आरोप; विवाहिता ने एसपी से मांगी सुरक्षा / Shivpuri News
- तेज रफ्तार लोडिंग पिकअप की टक्कर से युवक गंभीर घायल, कार्रवाई नहीं होने पर एसपी से लगाई गुहार / Shivpuri News










Be First to Comment