शिवपुरी: जिले के देहरदा गांव के पास एक ट्रक ने कार में पहले टक्कर मारी और फिर कार को काफी दूरी तक घसीटता हुआ ले गया। इस हादसे में कार में सवार चार लोगों की जान बाल बाल बच गई। इस हादसे की शिकायत लुकवासा चौकी में दर्ज कराई गई है।
गोवर्धन परिक्रमा देने जा रहे थे चार दोस्त
गुना जिले के राधौगढ़ के रहने वाले चचंल साहू पुत्र सुंदर लाल साहू उम्र 37 वर्ष ने बताया कि में और मेरे तीन दोस्त किशोर नरवरिया, सतीश साहू और बबलू सोनी कार (MP08ZA3128) में सवार होकर बीते शाम गोवर्धन गिर्राज जी के लिए निकले थे। करीब साढ़े आठ बजे हमारी कार देहरदा क्षेत्र के ज्ञान स्थली स्कूल से होकर गुजर रही थी इसी दौरान पीछे एक ट्रक (GJ19X0538) ने कार के ड्राइवर साइड में टक्कर मार दी।
ट्रक की टक्कर से कार ट्रक में फंसी रह गई। इसके बावजूद ट्रक ड्राइवर ने ट्रक को नहीं रोका, कार ट्रक के साथ काफी दूरी तक घिसटती हुई चली गई। इसके बाद कार हाइवे की रैलिंग को तोड़ते हुए दोनों सड़क के बीच बने गड्ढे में उतर गई। इसके बाद ट्रक ड्राइवर ट्रक को लेकर मौके से फरार हो गया।
इस हादसे में, मैं और मेरे तीन दोस्तों की जान मुश्किल से बची है। लेकिन कार पूरी तरीके से क्षतिग्रस्त हो गई। इसकी शिकायत लुकवासा चौकी में दर्ज कराई है। पुलिस दुर्घटना को अंजाम देने के बाद भागे ट्रक की तलाश में जुटी हुई है।

ट्रक ने मारी टक्कर, कार को घसीटा, गोवर्धन की परिक्रमा करने जा रहे थे 4 दोस्त / Shivpuri News
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
- शिवपुरी के अत्याधुनिक मुख्य डाकघर का लोकार्पण, सिंधिया ने खुद टोकन लेकर समझाई डिजिटल व्यवस्था / Shivpuri News
- शिवपुरी में देश के 7वें पोस्टल ट्रेनिंग सेंटर की नींव, अब डाक कर्मचारियों को नहीं जाना पड़ेगा 600 किमी दूर / Shivpuri News
- राजस्थान से शिवपुरी आया था स्मैक बेचने, 38.50 ग्राम स्मैक के साथ रवि जोगी गिरफ्तार / Shivpuri News
- हत्या के मामले में छह माह से फरार परमाल यादव गिरफ्तार, गिरफ्तारी वारंटी बनवीर लोधी भी पकड़ा / Shivpuri News
- अहमदाबाद से 16 वर्षीय नाबालिग सुरक्षित दस्तयाब, बहला-फुसलाकर ले जाने वाला आरोपी गिरफ्तार / Shivpuri News
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »

Be First to Comment