Press "Enter" to skip to content

विनेगा में बीट गार्ड और ठेकेदार की सांठगांठ से अवैध मोरम का अवैध उत्खनन जारी / Shivpuri News

शिवपुरी। जिले के विनेगा में नियमों को ताक पर रखकर लाल मोरम का वन भूमि से अवैध मोरम का परिवहन किया जा रहा है। यह मोरम का परिवहन ठेकेदार द्वारा वन विभाग के अधिकारियों के संरक्षण में किया जा रहा है। इसकी शिकायत वन विभाग के डीएफओ कार्यालय पर भी अवैध मोरम का परिवहन करने की शिकायत दर्ज कराई गई थी शिकायत दर्ज कराने के पश्चात आज दिनांक तक कोई कार्यवाही नहीं की गई

सूत्रों की माने तो बीट प्रभारी और ठेकेदार की सांठगांठ के कारण अवैध मोरम का कारोबार किया जा रहा है। ठेकेदार द्वारा इस मोरम का परिवहन करने के लिए वन विभाग की ओर से किसी भी प्रकार की परमिशन नहीं ली गई।

इसकी शिकायत विनेगा निवासी ने डीएफओ कार्यालय से लेकर जिले के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक कार्यालय पर दर्ज कराई है और मामले में दोषी लोगों पर कार्रवाई की मांग की है।

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!