Press "Enter" to skip to content

सुविधा: बदरवास रेलवे स्टेशन पर अब 26 सितंबर तक रुकेगी चंडीगढ़ एक्सप्रेस / Shivpuri News

शिवपुरी: बदरवास रेलवे स्टेशन पर अब 26 सितंबर तक चंडीगढ़ एक्सप्रेस रुकेगी। हाल ही में कुछ समय के लिए इन ट्रेनों के स्टॉपेज शुरू हुए थे, जिन्हें अब 6 महीने के लिए बढ़ा दिया गया है। दरअसल रेल मंत्रालय द्वारा यात्रियों की सुविधा के लिए भोपाल मंडल के रेलवे स्टेशनों के लिए गाड़ियों के प्रायोगिक ठहराव की अवधि को अगले 6 माह के लिए बढ़ा दिया है।


जिसके अनुसार गाड़ी संख्या 19307 इंदौर -चंडीगढ़ एक्सप्रेस बदरवास स्टेशन पर 26 सितंबर तक रुकेगी। वही चंडीगढ़ -इंदौर गाड़ी संख्या 19308 भी बदरवास स्टेशन पर 27 सितंबर तक रुकेगी। जबकि गाड़ी संख्या 11125 रतलाम-ग्वालियर एक्सप्रेस बदरवास स्टेशन पर 19 सितंबर तक और गाड़ी संख्या 11126 ग्वालियर -रतलाम एक्सप्रेस बदरवास स्टेशन पर 20 सितंबर तक रुकेगी।

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!