शिवपुरी: पहली बार कोर्ट रोड पर स्थित गर्ल्स स्कूल की दीवार के दोनों ओर अब दो पहिया वाहनों की पार्किंग शुरू की गई है। एक तरफ टेकरी रोड की और तो चूना डालकर वाहनों के लिए स्थान चिह्नांकन भी कर लिया है और दूसरी और कोर्ट रोड पर स्कूल बाउंड्री के लिए अब नगरपालिका यहां पेवर्स लगा मार्किंग कराएगी ताकि यहां भी व्यवस्थित वाहन पार्किंग हो सके।
दरअसल मंगलवार रात को कलेक्टर रवींद्र कुमार चौधरी और एस एस पी राजेश सिंह चंदेल के साथ नगरपालिका अमला अध्यक्ष गायित्री शर्मा के साथ शहर में निकला था जिसमें कोर्ट रोड की नालियों पर अवैध रुप से कब्जा जमाकर दुकानदार बैठे थे। इन दुकानदारों के लिए यहां से कब्जा हटाने के निर्देश कलेक्टर और नगरपालिका अमले के साथ यातायात पुलिस ने दिए थे। और कोर्ट रोड पर ही जब ठेले अव्यवस्थित रुप से सडक को घेरेे हुए खड़े नजर आए तो कलेक्टर रवींद्र चौधरी ने कहा था कि इन ठेलों को व्यवस्थित करो और वाहनों की पार्किंग भी यहां शुरु हो। इसके लिए जगह चिह्नांकन का काम होना चाहिए।
कलेक्टर के निर्देश के बाद बुधवार सुबह नगरपालिका की टीम यातायात विभाग के साथ मौके पर पहुंची जिसमें नगरपालिका की और से स्वच्छता अधिकारी योगेश शर्मा और यातायात विभाग की और से सूबेदार रणवीर सिंह यादव की टीम पहुंची और पार्किंग की प्लानिंग शुरु की।
खास बात यह रही कि एक ठेले वाले की शिकायत पर जब फल विक्रेताओं के तराजू चैक किए तो थिंक गैस कर्मचारी की शिकायत पर पपीता बेचने वाले राठौर के ठेले पर 200 ग्राम कम पपीता तौलकर दिया गया। जिसे दूसरे कांटे पर तुलवाया तो ठेले वालों की जालसाजी का खुलासा हुआ। अब नाप तौल विभाग यहां पड़ताल कर चैकिंग करेंगे वहीं यातायात विभाग ने ठेले वालों के कुछ कांटे और बिना सील लगे बांटों को जब्त कर कार्रवाई के दायरे में लिया
फलेक्स लगाने की तैयारी ताकि दूर से लोगों को पार्किंग का स्थान नजर आए, वहीं ठेले वाले 2 फीट दूर हटे
कोर्ट रोड पर फ्लेक्स लगाने की तैयारी भी है ताकि दूर से लोगों को पार्किंग का स्थान नजर आए। यही नहीं कोर्ट रोड गर्ल्स स्कूल के सामने जिला सहकारी बैंक से लगे ठेले अब रोड पर ठेले खड़े कर सामान नहीं बेच सकेंगे। इन्हे सामान बेचने के लिए ठेला पीछे लगाना होगा। अन्यथा यह कार्रवाई की जद में आएंगे। इसके लिए ठेले वाले 2 फीट दूर हट गए।
तीन पार्किंग स्थल तय हुए, जहां वाहनों को खड़ा कर सकेंगे उपभोक्ता
1. टेकरी रोड की और स्थित गर्ल्स स्कूल की बिल्डिंग के सामने पार्किंग वाहनों के लिए बनाई गई है। यहां अक्सर ठंडों के समय वूलन कपडे बेचने के लिए ठेले लगते थे। वहीं कुछ सब्जी वाले भी यहां अपना ठेला लगाते थे। अब यह जगह खाली रहेगी और यहां दो पहिया वाहनों की पार्किंग हो सकेगी।
2.कोर्ट रोड पर सब्जी मंडी स्थित है और यहीं सबसे ज्यादा लोगों की आवाजाही रहती है। ऐसे में गर्ल्स स्कूल की दूसरी और वाहन पार्किंग यहां अस्थायी बनाई है। आगामी 7 दिन में यहां की जगह व्यवस्थित होगी और यहां पेवर्स के साथ कुछ मार्किंग भी होगी। जिससे उपभोक्ताओं को यहां वाहन खड़े करने में आसानी होगी अभी सहकारी बैंक और फल सब्जी खरीदने आने वाले लोग सडक पर वाहन खड़े करते थे अब यह व्यवस्थित पार्किंग होगी।
3. कीर्ति स्तंभ चौक अस्पताल चौराहा की और से आने वाले लोगों के लिए पार्किंग का एक नया स्थान पूर्व विधायक प्रहलाद भारती के पास खाली पुल के स्थान पर होगी। जहां यातायात विभाग ने पार्किंग बनाई है।

पहली बार गर्ल्स स्कूल के दोनों ओर दो पहिया वाहन पार्किंग बनी, कोर्ट रोड पर लगेंगे पेवर्स / Shivpuri News
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
- 7 माह की गर्भवती विवाहिता ने पति व ससुराल पक्ष पर लगाए दहेज प्रताड़ना और घरेलू हिंसा के गंभीर आरोप / Shivpuri News
- मंदिर में इंसानी मल-मूत्र फेंकने से फैला आक्रोश, ग्रामीण हुए एकत्रित, परिजनों ने आरोपित को वाहन में बैठाकर ले जाने से रोका / Shivpuri News
- प्रेम विवाह के बाद नवदंपति ने एसपी से लगाई सुरक्षा की गुहार, बालिग होने का दिया हलफनामा / Shivpuri News
- बड़ौदी में महिला ने फांसी लगाकर की आत्महत्या, शादी से लौटे पति ने देखा दर्दनाक मंजर / Shivpuri News
- जमीन पर कब्जे के प्रयास का आरोप, पिछोर विधायक प्रतिनिधि समेत कई लोगों के खिलाफ एसपी से शिकायत / Shivpuri News
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »
- पॉक्सो केस के आरोपी युवक की वन स्टॉप सेंटर के बाहर चप्पलों से पिटाई, शादी को लेकर हुआ हंगामा / Shivpuri News
- एसपी की जनसुनवाई में महिला ने पेट्रोल डालकर किया आत्महत्या का प्रयास, दहेज प्रताड़ना और कार्रवाई नहीं होने से थी परेशान / Shivpuri News
- टावर पर चढ़े युवक ने लगाया तहसीलदार पर झूठी एफआईआर का आरोप, कलेक्टर से निष्पक्ष जांच की मांग / Shivpuri News
- 700 साल पुराने रास्ते पर दबंगों का कब्जा! 15 दिन से बंद मार्ग खुलवाने ग्रामीण पहुंचे कलेक्टर के दरबार, बच्चों का भविष्य अंधकार में / Shivpuri News
- 21 जून को टैक्सी लेकर निकला, 26 जून को मिली लाश: पत्नी ने दो युवकों पर जताया हत्या का शक, कलेक्टर से लगाई न्याय की गुहार / Shivpuri News










Be First to Comment