शिवपुरी: शिवपुरी में लगातार विकास कार्यों को लाने वाली शिवपुरी विधायक एवं मध्य प्रदेश सरकार में कैबिनेट मंत्री श्री मंत यशोधराराजे सिंधिया लगातार अपनी कोशिश करती रहती हैं. इसी क्रम में हाल ही में करोड़ों रुपए की लागत से थीम रोड का निर्माण कार्य हुआ है. जिसमें बीच में डिवाइडर बनाया गया है और जाली लगाई गई है लेकिन कई जगह पर डबल जाली न लगाकर सिंगल जाली लगाकर उनमें भ्रष्टाचार किया गया है आखिर इसका जिम्मेदार कौन है. साथ ही जालियों के बीच में डिवाइडर में पौधे लगाए गए थे जो कि पौधे देखरेख के ना चलते जाली में से गायब हो गए हैं. मुख्यमंत्री के शिवपुरी कार्यक्रम में श्री मंत यशोधराराजे सिंधिया ने थीम रोड के सौंदर्यीकरण के लिए साढ़े आठ हजार करोड़ रुपए दिलाए थे. जिसके बाद अब थीम रोड का विकास कार्य किया जाएगा. लेकिन उससे पहले ही ना ही पौधे लगे हैं और ना ही पूरी तरह से जाली लगी है. इन सब का जिम्मेदार आखिर कौन है. लगातार शिवपुरी विधायक विकास कार्यों को लाती है और शिवपुरी में विकास कार्य कराती हैं. लेकिन जिम्मेदार अधिकारी भ्रष्टाचार के चलते उन विकास कार्यों को धरातल पर पूरा नहीं होने देते हैं.







Be First to Comment