Press "Enter" to skip to content

खांसी की दवाई समझकर महिला ने पी लिया जहरीला पदार्थ, हालत गंभीर / Shivpuri News

शिवपुरी: शिवपुरी के जिला अस्पताल में एक महिला को भर्ती कराया गया है. आपको बता दें कि महिला ने घर पर रखी खांसी की शीशी समझकर जहरीला पदार्थ पी लिया जिसके कारण महिला की तबियत अचानक बिगड़ने लगी परिजनों ने महिला को जिला अस्पताल में भर्ती कराया जहां पर उसका उपचार जारी है.

महिला के पति मान सिंह कुशवाह ने बताया कि पत्नी कमलेश कुशवाह घर पर थी तभी खांसी की शीशी समझकर जहरीले पदार्थ जो की फसल में डालने वाला कीड़े मकोड़े के लिए रखा हुआ था उसका सेवन कर लिया जिसके कारण उसकी तवियत बिगड़ने लगी. महिला का पति शिवपुरी मजदूरी करने आया था. जैसे ही इसकी सूचना फोन पर पति को लगी तो पति सतनवाड़ा पहुंचा सतनवाड़ा से महिला को जिला अस्पताल में भर्ती कराया जहां महिला का उपचार जारी है. अब महिला की हालत में सुधार बताया जा रहा है. जिला अस्पताल में महिला का इलाज जारी है.

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!