शिवपुरी: मेरी शादी में गिनती के 45 दिन बचे हैं। हमारा 3 लाख जिला सहकारी बैंक में जमा है। बैंक ने देने से मना कर दिया। कहता है 1 सप्ताह में सिर्फ दो हजार मिलेंगे। ऐसे में शादी में पैसा खर्च होगा और हम लोगों को कैसे दावत कराएंगे। आड़े वक्त के लिए हमने बैंक में एफडी कराई थी, अब बैंक पैसा देने से मना कर रहे हैं। हमें हमारा पैसा वापस दिलाओ। यह शिकायत जब कलेक्टर रविंद्र कुमार चौधरी से समर बानो पुत्री नन्हे खा निवासी करेरा ने कही तो कलेक्टर बोले आपके आवेदन को हम बैंक अधिकारी तक पहुंचाएंगे और समस्या का समाधान करेंगे।
वही टोगरा निवासी शिवचरण रावत ने शिकायत कर कहा कि केंद्रीय सहकारी बैंक में उनकी 4 लाख जमा है। पिछले 3 महीने से बैंक के चक्कर काट रहे हैं, बैंक उनका पैसा वापस नहीं लौटा रहा।31 मार्च से उनके यहां भागवत कथा का आयोजन है और इस कथा के आयोजन में हमारा यह पैसा खर्च होगा। इसलिए बड़ी रकम की आवश्यकता है, लेकिन बैंक नहीं दे रहा। ऐसे में हम कथा जैसा धार्मिक अनुष्ठान कैसे करा सकेंगे। हमारा पैसा हमें वापस दिलाएं, शिवचरण रावत के इस आवेदन पर एसडीएम ने बैंक अधिकारी को कहा कि वह इसका समाधान करें।
मेरे पति की मौत हुई जिसमें 4 लाख 6 हजार स्वीकृत हुए और राशि दूसरे के खाते में डाल दी कब मिलेगी मुझे सहायता: जनसुनवाई में शिकायत करते हुए और घर निवासी लक्ष्मी पत्नी नेहरू जाटव ने अपनी पीड़ा जाहिर कर बताया कि 26 मार्च 2021 को उसके पति की मृत्यु पेट में दर्द होने से हो गई थी। संबल योजना में पंजीकृत होने से पति को मृत्यु पर 4 लाख 6 हजार की सहायता स्वीकृत हुई। लेकिन यह राशि आज तक नहीं मिली। जब जनपद में संपर्क किया तो पता चला कि राशि किसी दूसरे के खाते में डाल दी है। आखिर पति मेरा मरा और राशि दूसरे के खाते में अधिकारियों ने कैसे डाल दी। मुझे अपनी राशि वापस दिलाएं। इस पर जिला पंचायत एडिशनल सीईओ महेंद्र जैन ने आवेदन पर कार्रवाई के लिए जनपद सीईओ को निर्देश दिए।

सहकारी बैंक में लोगों का पैसा हुआ लॉक, नोटबंदी जैसी हालत, किसी की शादी, तो किसी के यहाँ कथा / Shivpuri News
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
- शिवपुरी के अत्याधुनिक मुख्य डाकघर का लोकार्पण, सिंधिया ने खुद टोकन लेकर समझाई डिजिटल व्यवस्था / Shivpuri News
- शिवपुरी में देश के 7वें पोस्टल ट्रेनिंग सेंटर की नींव, अब डाक कर्मचारियों को नहीं जाना पड़ेगा 600 किमी दूर / Shivpuri News
- राजस्थान से शिवपुरी आया था स्मैक बेचने, 38.50 ग्राम स्मैक के साथ रवि जोगी गिरफ्तार / Shivpuri News
- हत्या के मामले में छह माह से फरार परमाल यादव गिरफ्तार, गिरफ्तारी वारंटी बनवीर लोधी भी पकड़ा / Shivpuri News
- अहमदाबाद से 16 वर्षीय नाबालिग सुरक्षित दस्तयाब, बहला-फुसलाकर ले जाने वाला आरोपी गिरफ्तार / Shivpuri News
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »

Be First to Comment