Press "Enter" to skip to content

भड़ोरा के सरपंच सचिव का कारनामा: गाँव में नहीं हैं गौशाला फिर भी भूसे के लिए निकाले लाखों रुपए, CEO ने किया गलत व्यवहार / Shivpuri News

शिवपुरी: शिवपुरी के जनपद पंचायत पिछोर में ग्राम पंचायत भड़ोरा में गौशाला नहीं हैं लेकिन सचिव ने भूसे के नाम पर लाखों रुपए निकाल लिए जिसकी शिकायत भी की गई आज दिनांक तक प्रतिवेदन तक प्रस्तुत नहीं किया गया हैं.

जानकारी के अनुसार ग्राम पंचायत भड़ोरा के समस्त ग्रामवासियो ने आज जिला पंचायत में शिकायत दर्ज कराते हुए बताया की हमारी पंचायत में कोई भी गौशाला नहीं हैं. फिर भी सरपंच सचिव द्वारा लाखों रुपए का भूसा जानवरों को खिला दिया जब इस मामले की शिकायत की तो एक जाँच कमेटी को स्पष्ट आदेश दिया गया था. मामले की जाँच का 10 मार्च 2023 तक प्रतिवेदन प्रस्तुत किया जाए. लेकिन आज दिनांक तक कोई भी प्रतिवेदन प्रस्तुत नहीं किया गया. मामले की जानकारी के लिए सभी ग्रामीण जब 17 मार्च को जनपद पंचायत पिछोर पहुंचे तो सीईओ द्वारा ग्रामीणों से गलत व्यवहार किया गया. ग्रामीणों ने मांग की हैं की जल्द से जल्द जाँच कराकर दोषियों पर कार्रवाई की जाएँ.

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!