Press "Enter" to skip to content

माधव नेशनल पार्क में नर टाइगर को खुले जंगल में छाेड़ा, जल्द मादा भी छोड़ी जाएंगी / Shivpuri News

शिवपुरी के माधव नेशनल पार्क में बाड़े में बंद नर टाइगर को 11वें दिन सोमवार को खुले जंगल में छोड़ दिया गया। बाड़े का गेट खुलने के बाद शाम 4:30 बजे टाइगर नेशनल पार्क के अंदर खुले में निकल गया। अब पार्क की टीम इस टाइगर पर 24 घंटे मॉनीटरिंग करेगी। साथ ही पार्क की चौकसी भी बढ़ा दी गई है। सिंह परियोजना के संचालक एवं मुख्य वन संरक्षक उत्तम कुमार शर्मा ने बताया कि माधव नेशनल पार्क में दो मादा एवं एक नर बाघ बसाए गए हैं। सोमवार की शाम 4:30 बजे नर टाइगर को बाड़े से बाहर खुले वनक्षेत्र में छोड़ दिया गया है। खुले वनक्षेत्र में फील्ड स्टाफ टाइगर की लगातार ट्रेकिंग भी कर रहा है।


बता दें कि 10 मार्च को मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान और केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने एक नर और एक मादा टाइगर बाड़े में छोड़े थे। दूसरी मादा टाइगर 13-14 मार्च की रात को बाड़े में लाई गई थी। नर टाइगर को ओपन रेंज में छोड़ने के बाद अब बाड़े में दोनों मादा टाइगर बची हैं। सीसीएफ शर्मा का कहना है कि टाइगर को बाड़े से खुले में छोड़ने के साथ ही उसकी ट्रैकिंग शुरू कर दी गई है। अब देखा जाएगा कि वह कहां-कहां जाता है। उसकी प्रवृत्ति को देखते के बाद ही दोनों मादा टाइगर को खुले में छोड़ा जाएगा। इस प्रक्रिया में दो से तीन दिन लग सकते हैं।

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!