शिवपुरी: शहर के विष्णु मंदिर रोड किनारे दुर्गा मठ के पास कचरे में आए दिन आग लगाई जा रही है। कचरे के साथ पड़े दोशियान के जीआरपी पाइपों में गुरुवार की शाम आग भड़क उठी। काफी ऊंचाई से धुएं के गुबार उड़ते देख मप्र प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड की टीम मौके पर पहुंच गई।
टीम फोटो खींचकर संग ले गई है। अधिकारियों का कहना है कि कचरे में इस तरह आग लगने से प्रदूषण फैलता है। इसलिए नगर पालिका को नोटिस जारी कराया जाएगा। दुर्गामठ के पास गुरुवार की शाम करीब 5 बजे हर बार की तरह किसी ने आग लगा दी। कचरे के संग पड़े दोशियान के जीआरपी पाइप ने भी आग पकड़ ली और देखते ही देखकर काले धुएं के गुबार आसमान में उठने लगे।
ग्वालियर से किसी एनजीटी केस में शिवपुरी आई मप्र प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड की टीम को धुंआ उठता दिखा तो मौके पर पहुंच गई। एक्जीक्युटिव इंजीनियर आरके रोहितास का कहना है कि कचरे में आग लगाना प्रतिबंधित है। इसका ध्यान नगर पालिका को रखना चाहिए। वरिष्ठ अधिकारियों को फोटोग्राफ्स के साथ जानकारी से अवगत कराएंगे। नगर पालिका को लेटर जारी कर प्रदूषण रोकने के लिए निर्देशित किया जाएगा।

जीआरपी पाइपों में आग भड़की, प्रदूषण बोर्ड नपा को देगा नोटिस / Shivpuri News
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
- रात 3 बजे घर में घुसा चोर, CCTV में कैद हुई वारदात / Shivpuri News
- बैराड़ में फट्टा व्यापारियों पर प्रशासन की बड़ी कार्रवाई, 5 गुना मंडी टैक्स वसूला / Shivpuri News
- गेहूं की थ्रेसिंग के दौरान दर्दनाक हादसा, थ्रेसर की चपेट में आने से युवक की मौत / Shivpuri News
- शिवपुरी में नशे में धुत कार चालक का कहर, कई लोगों को मारी टक्कर / Shivpuri News
- काम दिलाने के नाम पर युवकों को कर्नाटक ले जाकर बंधक बनाने का आरोप, परिजनों ने लगाई गुहार / Shivpuri News
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »

Be First to Comment