शिवपुरी: जिले के पूरनखेड़ी टोलप्लाजा के पास एक बीड़ी से भरे पिकअप वाहन के पलट जाने से हादसा घठित हो गया। इस हादसे में सेल्समैन की मौत हुई है साथ ही ड्राइवर को मामूली चोटे आईं हैं। पुलिस ने मामला दर्ज कर शव पोस्टमार्टम के लिए भेज जांच शुरू कर दी है।
जानकारी के अनुसार रात करीब 10 बजे मक्सी से ग्वालियर की ओर जा रहा पिकअप लोडिंग वाहन पूरनखेड़ी टोलप्लाजा के पास फोरलेन हाईवे पर बेकाबू हो कर पलट गया। बताया गया है कि यह हादसा लोडिंग वाहन टायर फटने से हुआ है। इसके बाद वाहन सड़क के बीच बने डिवाइडर को फांदते हुए हाईवे की दूसरी पट्टी पर जाकर पलट गया।
लोडिंग वाहन में सवार दोनों घायलों को तत्काल एम्बुलेंस की मदद से शिवपुरी के जिला अस्पताल रैफर किया गया था। जिला अस्पताल पहुंचने के बाद उपचार के दौरान जीतू यादव पुत्र मुंशी यादव उम्र 40 वर्ष निवासी ग्वालियर ने दम तोड़ दिया। जीतू ग्वालियर की किसी बीड़ी कंपनी की एजेंसी में सेल्समैन का काम करता है।
इस हादसे में लोडिंग वाहन का ड्राइवर संजय यादव पुत्र मुरारी यादव उम्र 35 वर्ष निवासी ग्वालियर को मामूली चोंटे आईं हैं। ड्राइवर संजय यादव ने बताया कि जीतू यादव रिश्ते में उसका भाई लगता है। पुलिस ने मृतक के शव को पोस्टमार्टम हाउस भेज मामले की जांच शुरू कर दी है।

बीड़ी से भरा पिकअप बाहन पलटा, सेल्समैन की मौत, ड्राइवर घायल / Shivpuri News
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
- शिवपुरी में कल इन इलाकों में रहेगी बिजली कटौती: सुबह 5 बजे से दोपहर 12 बजे तक बंद रहेगा सप्लाई / Shivpuri News
- 4 साल की मासूम की मौत के बाद जागा परिवहन विभाग: तीन दिन में 75 बसों की जांच, सवाल- आखिर अब तक किसके संरक्षण में दौड़ रहीं थीं खटारा बसें? / Shivpuri News
- मायापुर पुलिस ने गुमशुदा युवती को किया दस्तयाब, आरोपी गिरफ्तार कर भेजा जेल / Shivpuri News
- मासूम अनय की दर्दनाक मौत के बाद फूटा गुस्सा, CBI जांच और दोषियों पर गैर इरादतन हत्या का केस दर्ज करने की मांग / Shivpuri News
- कोलारस में रफ्तार का कहर: कंटेनर ने बस का इंतजार कर रहे ससुर को कुचला, मौके पर मौत; डेढ़ किमी तक कंटेनर पर टंगा रहा दामाद / Shivpuri News
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »

Be First to Comment