शिवपुरी: जिले के नरवर कस्बे की रहने वाली एक महिला ने अपने ससुरालियों पर प्रताड़ना के आरोप लगाए हैं। महिला का कहना है कि उसके ससुराली दहेज के भूखे हैं, इसी के चलते आय दिन मारपीट करते रहते हैं। महिला अपने ससुरालियों की शिकायत एसपी ऑफिस में पहुंचकर दर्ज कराई हैं।
करैरा की रहने वाली ज्योति ने बताया कि उसकी शादी वर्ष 2015 में नरवर कस्बे के रहने वाले अरविंद जाटव से हुई थी। मेरे मायके वालों ने दो लाख रुपए का दहेज भी दिया था। शादी के बाद से ही मेरा पति और सास मुझे मायके से ओर पैसे लाने की मांग करने लगे थे। मेरे मायके बाले गरीब थे सो में उनके तानों को सुनती रहती थी इस बीच मुझे एक एक बेटा भी हुआ इज़के बावजूद मेरे ससुरालियों की पैसों की भूख नहीं मिटी वह लगातार मुझे प्रताड़ित करते रहते थे।
मारपीट से तंग आकर पिया जहर
कुछ वर्ष बाद मेरा पति मेरे साथ शराब के नशे में मारपीट करने लगा था। 10 मार्च 2023 को मेरे पति ने मेरे साथ मारपीट कर दी थी। मेरा ननद की शादी होने वाली है। इसके लिए मेरा पति पैसों की मांग कर रहा था। रोज रोज की प्रताड़ना से क्षुब्द होकर मैने जहर पी लिया था। इसके बाद मुझे मेरे मायके वालों शिवपुरी के मेडिकल कॉलेज में भर्ती करा दिया था। 15 मार्च को मेरी मेडिकल कॉलेज से छुट्टी कर दी गई थी। डिस्चार्ज होने के बाद में अपने जीजा और मां के साथ नरवर थाने में शिकायत दर्ज कराने पहुची तो मेरी शिकायत नहीं लिखी गई। इसके बाद में मां और अपने जीजा के साथ ससुराल पहुची जहां मेरे ससुरालियों के एकजुट होकर मेरे साथ व मेरी माँ और जीजा के साथ मारपीट कर दी। इसी की शिकायत लेकर में आज एसपी ऑफिस पहुची हूं और अपने ससुरालियों पर कार्यवाही चाहती हूं।

पति ने सास और पत्नी को पीटा: महिला ने कहा ननद की शादी के लिए पैसे मांगे नहीं दे पाई तो पीटा / Shivpuri News
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
- 7 माह की गर्भवती विवाहिता ने पति व ससुराल पक्ष पर लगाए दहेज प्रताड़ना और घरेलू हिंसा के गंभीर आरोप / Shivpuri News
- मंदिर में इंसानी मल-मूत्र फेंकने से फैला आक्रोश, ग्रामीण हुए एकत्रित, परिजनों ने आरोपित को वाहन में बैठाकर ले जाने से रोका / Shivpuri News
- प्रेम विवाह के बाद नवदंपति ने एसपी से लगाई सुरक्षा की गुहार, बालिग होने का दिया हलफनामा / Shivpuri News
- बड़ौदी में महिला ने फांसी लगाकर की आत्महत्या, शादी से लौटे पति ने देखा दर्दनाक मंजर / Shivpuri News
- जमीन पर कब्जे के प्रयास का आरोप, पिछोर विधायक प्रतिनिधि समेत कई लोगों के खिलाफ एसपी से शिकायत / Shivpuri News
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »
- पॉक्सो केस के आरोपी युवक की वन स्टॉप सेंटर के बाहर चप्पलों से पिटाई, शादी को लेकर हुआ हंगामा / Shivpuri News
- एसपी की जनसुनवाई में महिला ने पेट्रोल डालकर किया आत्महत्या का प्रयास, दहेज प्रताड़ना और कार्रवाई नहीं होने से थी परेशान / Shivpuri News
- टावर पर चढ़े युवक ने लगाया तहसीलदार पर झूठी एफआईआर का आरोप, कलेक्टर से निष्पक्ष जांच की मांग / Shivpuri News
- 700 साल पुराने रास्ते पर दबंगों का कब्जा! 15 दिन से बंद मार्ग खुलवाने ग्रामीण पहुंचे कलेक्टर के दरबार, बच्चों का भविष्य अंधकार में / Shivpuri News
- 21 जून को टैक्सी लेकर निकला, 26 जून को मिली लाश: पत्नी ने दो युवकों पर जताया हत्या का शक, कलेक्टर से लगाई न्याय की गुहार / Shivpuri News










Be First to Comment