शिवपुरी: शहर के राघवेंद्र नगर वार्ड 17 की निवासी कु. स्नेहा रजक पुत्री रामहेत रजक को लाड़ली लक्ष्मी योजना का लाभ मिला है। स्नेहा रजक के पिता एवं माता दोनों ही मजदूरी करते है। परिवार में आय का कोई और साधन नहीं है। स्नेहा की शिक्षा में महत्वपूर्ण योगदान लाड़ली लक्ष्मी योजना का रहा है।
स्नेहा ने लाडली लक्ष्मी योजनांतर्गत कक्षा 6 में 2 हजार रूपए, कक्षा 9 में 4 हजार रूपए, कक्षा 11 में 6 हजार रूपए तथा कक्षा 12 में 6 हजार रूपए मिलने वाली छात्रवृत्ति से शिक्षा में आने वाली समस्याओं का समाधान किया है। लाड़ली लक्ष्मी योजना न होती तो शायद स्नेहा की शिक्षा बीच में ही रूक गई होती। स्नेहा को कक्षा 12वीं पास होने के बाद ऐसा लगा कि उसकी शिक्षा अब अवरूद्ध हो गई है। मानो वह अब आग पढ़ लिख नहीं पायेगी क्योकि स्नेहा की घर की आर्थिक स्थिति उच्च शिक्षा के लिए ठीक नहीं थी। जिससे स्नेहा के पिता ने आगे की पढ़ाई कराने से मना तक कर दिया था। लेकिन तभी उजाले की किरण बनकर लाड़ली लक्ष्मी योजना 2.0 आई। जिसमें महिला एंव बाल विकास अधिकारी देवेन्द्र सुंदरियाल द्वारा स्नेहा और उसके पिता को फोन पर समझाया गया कि बच्ची की पढ़ाई न रोके इसे और आगे पड़ाये। इससे प्रेरित होकर स्नेहा के पिता द्वारा बच्ची को उच्च शिक्षा के लिए कॉलेज में प्रवेश दिलाया गया। प्रवेश लेते ही एक माह में स्नेहा को छात्रवृत्ति के रूप में 12500 रूपए खाते में आ गये। जिससे उसकी शिक्षा प्राप्त करना आसान हो गया और शिक्षा में आने वाली समस्यायें भी हल हो गई। इस योजना के माध्यम से स्नेहा स्नातक की छात्रा बन पायी और अपने लक्ष्य की ओर कदम दर कदम आगे बढ़ती जा रही है। स्नेहा का सपना आगे जाकर जज बनने का है। जिसे वह साकार करने हेतु प्रयासरत है। स्नेहा पड़ लिखकर अपने सपने को साकार कर अपने माता-पिता और अपने क्षेत्र का नाम रोशन करना चाहती है।
स्नेहा और उसके माता-पिता का मार्गदर्शन करने एवं बच्ची की शिक्षा में महत्वपूर्ण योगदान देने वाली इस योजना को हर जरूरतमंद तक पहुंचाने वाली आंगनबाड़ी कार्यकर्ता से लेकर उच्च स्तर के अधिकारियों कर्मचारियों का एवं मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान का ह्रदय से आभार धन्यवाद व्यक्त किया गया।

लाड़ली लक्ष्मी योजना: राघवेंद्र नगर की स्नेहा रजक को मिली योजना के तहत राशि, पढ़ाई में नहीं आई परेशानी / Shivpuri News
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
- 7 माह की गर्भवती विवाहिता ने पति व ससुराल पक्ष पर लगाए दहेज प्रताड़ना और घरेलू हिंसा के गंभीर आरोप / Shivpuri News
- मंदिर में इंसानी मल-मूत्र फेंकने से फैला आक्रोश, ग्रामीण हुए एकत्रित, परिजनों ने आरोपित को वाहन में बैठाकर ले जाने से रोका / Shivpuri News
- प्रेम विवाह के बाद नवदंपति ने एसपी से लगाई सुरक्षा की गुहार, बालिग होने का दिया हलफनामा / Shivpuri News
- बड़ौदी में महिला ने फांसी लगाकर की आत्महत्या, शादी से लौटे पति ने देखा दर्दनाक मंजर / Shivpuri News
- जमीन पर कब्जे के प्रयास का आरोप, पिछोर विधायक प्रतिनिधि समेत कई लोगों के खिलाफ एसपी से शिकायत / Shivpuri News
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »
- पॉक्सो केस के आरोपी युवक की वन स्टॉप सेंटर के बाहर चप्पलों से पिटाई, शादी को लेकर हुआ हंगामा / Shivpuri News
- एसपी की जनसुनवाई में महिला ने पेट्रोल डालकर किया आत्महत्या का प्रयास, दहेज प्रताड़ना और कार्रवाई नहीं होने से थी परेशान / Shivpuri News
- टावर पर चढ़े युवक ने लगाया तहसीलदार पर झूठी एफआईआर का आरोप, कलेक्टर से निष्पक्ष जांच की मांग / Shivpuri News
- 700 साल पुराने रास्ते पर दबंगों का कब्जा! 15 दिन से बंद मार्ग खुलवाने ग्रामीण पहुंचे कलेक्टर के दरबार, बच्चों का भविष्य अंधकार में / Shivpuri News
- 21 जून को टैक्सी लेकर निकला, 26 जून को मिली लाश: पत्नी ने दो युवकों पर जताया हत्या का शक, कलेक्टर से लगाई न्याय की गुहार / Shivpuri News










Be First to Comment