शिवपुरी: वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक शिवपुरी द्वारा अवैध शराव की विक्री के विरूध्द ग्राम गूढर मे कंजर डैरा अछरौनी सोनी के कुआ पर अवैध रुप से शराव विक्री कर रहे है उक्त सूचना पर से दविश दी गई तो आरोपिया रूबिया पत्नि रामलखन कंजर उम्र 37 साल निवासी विच्छू पहाडिया भटीपुरा जिला महोबा उ.प्र. हाल निवासी कंजर डैरा सोनी का कुआ अछरौनी के कब्जे से दो कैनो मे 40-40 लीटर जिसमे कुल 80 लीटर हाथ भट्टी की बनी हुई देशी शराव भरी हुई थी जिसकी करीबन कीमती 30,000 रुपये है व 06 प्लास्टिक के ड़्रमो को खोलकर देखा तो उनके अन्दर शराब बनाने का 1200 लीटर गुड़ का लहान भरा हुआ था जिसे मौके पर नष्ट किया गया ती मौके से शराब बनाने का एक लोहे का ड्रम, एक एल्यूमीनियम का देगचा , एक स्टील की परात जिसमे स्टील का पाइप लगा हुआ है बरामद की गई तथा उक्त आरोपिया के विरूध्द अपराध क्रमांक 131/2023 धारा 34(2) आबकारी एक्ट का कायम कर विवेचना मे लिया गया आरोपी से अन्य आरोपियो के सम्बंध मे पूछताछ की जा रही है.
दो कट्टियो मे 80 लीटर देशी हाथ भट्टी की बनी कच्ची शराव व 06 प्लास्टिक के ड्रमो मे करीवन 1200 लीटर गुड़ का लहान भरा हुआ था जिसे मौके पर नष्ट कर खाली 06 प्लास्टिक के खाली ड्रम , एक लोहे का ड्रम , एल्यूमीनिय का देगचा, एक स्टील की परात जिसमे स्टील का पाइप लगा हुआ है प्लास्टिक की लेजम आदि. कुल कीमती एक लाख रुपये का माल जप्त किया गया है.
1,200 लीटर लहान जिसे मौके पर ही शराब बनाने की फैक्ट्री , सीमेन्ट की बनी हौदी आदि को मौके पर ही नष्ट कर दिया गया. कुल एक लाख रुपये का शराब का सामान जप्त किया गया.
इनकी रही भूमिका
उक्त कार्यवाही मे निरी.सुरेश शर्मा , निरी. सुरेश शर्मा , सउनि अरूण कुमार वर्मा ,सउनि प्रकाश सिह कौरव , आर. 781 हेमसिह गुर्जर मय आर. आरक्षक 621 बनबारी भिलाला, आरक्षक 984 हीरेन्द्र प्रताप सिह , म.आर. 572 विशाखा शिन्दे. की अहम भूमिका रही.






Be First to Comment