Press "Enter" to skip to content

चार माह पुरानी चोरी का खुलासा, तीन बदमाशों से सोने-चांदी के जेवर सहित बाइक व लहंगा बरामद / Shivpuri News

शिवपुरी: शहर की तारकेश्वरी कॉलोनी से चार माह पहले हुई चोरी का देहात थाना पुलिस ने बुधवार को खुलासा किया है। पुलिस ने चोरी हुए सोने-चांदी के जेवर के अलावा बाइक व लहंगा बरामद कर लिया है। साथ ही बदमाशों ने खेड़ापति कॉलोनी हुई चोरी का भी राज उगला है। देहात थाना टीआई विकास यादव ने बताया कि फरियादी प्रकाश नारायण पांडेय निवासी तारकेश्वरी कॉलोनी शिवपुरी ने 7 नवंबर को चोरी की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। बदमाश घर से सोने-चांदी के जेवर, पल्सर बाइक, लहंगा चोरी कर लिया था। पुलिस ने बदमाशों ने पांच हजार रु. का इनाम घोषित किया था।


पुलिस ने रविंद्र उर्फ अरविंद (28) पुत्र गुलाब धानुक निवासी ग्राम तलैया मोहल्ला पुरानी शिवपुरी हाल गोपाल चक्की के पास लुधावली सुरेश (35) पुत्र स्व. प्रहलाद कोली निवासी सईसपुरा खटीक मोहल्ला गणेश मंदिर के पास फिजीकल और राजेश उर्फ जुड्‌डा (26) पुत्र वंशीलाल जाटव निवासी करौंदी हरी सिंह धाकड़ का मकान फिजीकल को गिरफ्तार किया है। बदमाशों से बाइक क्रमांक एमपी33 एमएक्स0985, एक जोड़ी चांदी की पायल, सोने की अंगूठी, लहंगा बरामद किया। इसके अलावा खेड़ापति कॉलोनी से एक और चोरी का खुलासा हुआ है। पुलिस ने चोरी हुआ एंड्राइड टेबलेट व जेवर बरामद किए हैं। पुलिस ने बदमाशों से कुल डेढ़ लाख रु. कीमत का सामान बरामद किया है।

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!