शिवपुरी: शहर के हृदय स्थल गांधी चौक चौराहे पर अज्ञात बदमाश बुधवार अलसुबह 11 मिनट में बंसल चाय वालों की दुकान का ताला तोडकर वहां रखे तकरीबन 12 डिब्बे सिगरेट के चुरा ले गया। इसके साथ 1600 रुपए की नगदी पर भी हाथ साफ किया। खास बात यह है कि अज्ञात चोर की यह वारदात सीसीटीवी कैमरे में दर्ज हो गई। अब पुलिस मामले की पतारसी में जुट गई है। बंसल चाय संचालक मोनू बंसल ने बताया कि वह मंगलवार रात दुकान बंद कर घर चले गए।
सुबह 6.30 बजे के करीब उन्हें सूचना मिली कि उनकी दुकान का ताला सब्बल अड़ाकर तोड़ा गया है और वहां से अज्ञात बदमाश गोल्ड सिगरेट के 8 डिब्बा, लिबर्टी के 4 डिब्बा, विल्स का एक डिब्बा, गोल्ड फ्लेग किंग के 3 डिब्बे, इंटिमेट का डिब्बा सहित 1600 रुपए की गुल्लक में रखी रेजगारी और नोट समेट ले गया। कुल चोरी गए सामान की कीमत 27 हजार 180 रुपए है। मोनू ने यह भी बताया कि लाइन कट हो जाने की वजह से पुलिस द्वारा लगाए गए सीसीटीवी फुटेज में तो कुछ नहीं आया लेकिन पड़ोस में चाचा की दुकान पर लगे सीसीटीवी फुटेज में यह बदमाश दो कट्टे लेकर दुकान से निकलता हुआ अवश्य नजर आया।
दुकान में इसने प्रवेश अलसुबह 3 बजकर 47 मिनट पर किया है और वापस जाता हुआ यह 3 बजकर 58 मिनट पर दिखा। कुल 11 मिनट दुकान के अंदर रहकर इसने वारदात को अंजाम दिया। घटना की जानकारी पुलिस को दी जिस पर पुलिस ने अज्ञात चोर के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरु कर दी है।

सब्बल छोड़ गया चोर: दुकान का ताला तोड़ 11 मिनट में सिगरेट के 12 डिब्बे चुराए, CCTV में कैद / Shivpuri News
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
- शिवपुरी के अत्याधुनिक मुख्य डाकघर का लोकार्पण, सिंधिया ने खुद टोकन लेकर समझाई डिजिटल व्यवस्था / Shivpuri News
- शिवपुरी में देश के 7वें पोस्टल ट्रेनिंग सेंटर की नींव, अब डाक कर्मचारियों को नहीं जाना पड़ेगा 600 किमी दूर / Shivpuri News
- राजस्थान से शिवपुरी आया था स्मैक बेचने, 38.50 ग्राम स्मैक के साथ रवि जोगी गिरफ्तार / Shivpuri News
- हत्या के मामले में छह माह से फरार परमाल यादव गिरफ्तार, गिरफ्तारी वारंटी बनवीर लोधी भी पकड़ा / Shivpuri News
- अहमदाबाद से 16 वर्षीय नाबालिग सुरक्षित दस्तयाब, बहला-फुसलाकर ले जाने वाला आरोपी गिरफ्तार / Shivpuri News
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »

Be First to Comment