शिवपुरी: खबर शहर के सिटी कोतवाली क्षेत्र के पोहरी रोड से आ रही है। जहां बीते दिनों एक छात्रा ने अपने परिजनों के साथ कोतवाली पहुंचकर एक युवक पर शोसल साईड के जरिए जबरन दोस्ती करने के आरोप लगाए है। इस मामले की शिकायत पीडिता ने पुलिस थाना कोतवाली में की थी। जहां पुलिस ने इस मामले में आरोपी के खिलाफ छेडछाड सहित पोक्सो एक्ट की धाराओं में मामला दर्ज कर विवेचना में ले लिया था। परंतु उसके बाबजूद भी आरोपी नहीं मान रहा और वह लगातार किशोरी को परेशान कर रहा है। जिसके चलते कल किशोरी की मां ने इस मामले की शिकायत जनसुनवाई में पुलिस अधीक्षक से की।
जानकारी के अनुसार 16 वर्षीय पीडिता की मां ने पुलिस अधीक्षक को शिकायत करते हुए बताया है कि उसकी बेटी कोटा में रहकर नीट की तैयारी कर रहा है। बीते 23 फरवरी को शिकायत करते हुए बताया कि उसके पडौस में रहने बाला आरोपी धीरेन्द्र कुशवाह उर्फ छोटू पुत्र मोहन कुशवाह उसकी नाबालिग बेटी को 3 साल से फेसबुक और अन्य माध्यम से दोस्ती करने के लिए परेशान कर रहा है। पीडिता ने बताया कि वह आए दिन उसे मैसेज कॉल के माध्यम से परेशान करता है। किशोरी ने उसे कई बार मना किया परंतु वह सुनने तैयार नहीं हुआ।
किशोरी आरोपी से इतना प्रताणित हो गई कि वह आत्महत्या की सोचने लगी। जिसके चलते परिजनों ने इस मामले की शिकायत सिटी कोतवाली में दर्ज कराई। जहां पुलिस ने मामला दर्ज कर विवेचना में ले लिया था। परंतु उसके बाद भी आरोपी अपनी हरकतों से बाज नहीं आया। वह अब फिर से पीडिता को परेशान करने लगा। जिसके चलते पीडिता की मां ने इस मामले की शिकायत पुलिस अधीक्षक से की। जहां पुलिस अधीक्षक ने मामले की जांच के बाद कार्यवाही की बात कही है।
बडा भाई शासकीय शिक्षक है फिर भी करता है युवतीयों के साथ हरकत
बताया गया है कि उक्त आरोपी तो मनचला है ही साथ ही इसका बडा भाई जो कि शासकीय शिक्षक है जो कही सिरसौद क्षेत्र में पदस्थ है वह भी मनचला है। उसके खिलाफ भी दो दिन पहले एक महिला ने कोतवाली में आवेदन दिया था। जिसके चलते पुलिस उक्त युवक को अपने साथ स्कूल से उठाकर ले आई थी। कोतवाली टीआई अमित भदौरिया ने बताया है कि इस शिक्षक की शिकायत करने आई महिला ने कोतवाली में उक्त शिक्षक से राजीनामा कर लिया था। जिसके चलते मामला दर्ज नहीं हुआ।

कोटा में NEET की तैयारी कर रही छात्रा को भेजता था अश्लील SMS, FIR के बाद भी कर रहा परेशान / Shivpuri News
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
- 7 माह की गर्भवती विवाहिता ने पति व ससुराल पक्ष पर लगाए दहेज प्रताड़ना और घरेलू हिंसा के गंभीर आरोप / Shivpuri News
- मंदिर में इंसानी मल-मूत्र फेंकने से फैला आक्रोश, ग्रामीण हुए एकत्रित, परिजनों ने आरोपित को वाहन में बैठाकर ले जाने से रोका / Shivpuri News
- प्रेम विवाह के बाद नवदंपति ने एसपी से लगाई सुरक्षा की गुहार, बालिग होने का दिया हलफनामा / Shivpuri News
- बड़ौदी में महिला ने फांसी लगाकर की आत्महत्या, शादी से लौटे पति ने देखा दर्दनाक मंजर / Shivpuri News
- जमीन पर कब्जे के प्रयास का आरोप, पिछोर विधायक प्रतिनिधि समेत कई लोगों के खिलाफ एसपी से शिकायत / Shivpuri News
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »
- पॉक्सो केस के आरोपी युवक की वन स्टॉप सेंटर के बाहर चप्पलों से पिटाई, शादी को लेकर हुआ हंगामा / Shivpuri News
- एसपी की जनसुनवाई में महिला ने पेट्रोल डालकर किया आत्महत्या का प्रयास, दहेज प्रताड़ना और कार्रवाई नहीं होने से थी परेशान / Shivpuri News
- टावर पर चढ़े युवक ने लगाया तहसीलदार पर झूठी एफआईआर का आरोप, कलेक्टर से निष्पक्ष जांच की मांग / Shivpuri News
- 700 साल पुराने रास्ते पर दबंगों का कब्जा! 15 दिन से बंद मार्ग खुलवाने ग्रामीण पहुंचे कलेक्टर के दरबार, बच्चों का भविष्य अंधकार में / Shivpuri News
- 21 जून को टैक्सी लेकर निकला, 26 जून को मिली लाश: पत्नी ने दो युवकों पर जताया हत्या का शक, कलेक्टर से लगाई न्याय की गुहार / Shivpuri News










Be First to Comment