सेल्समैन के खिलाफ कार्यवाही की मांग को लेकर तहसील पर धरने पर बैठे आदिवासी
शिवपुरी: बैराड़ तहसील क्षेत्र के सढ़ ककरई गांव में स्थित उचित मूल्य की दुकान पर पदस्थ सेल्समैन द्वारा सढ़ गांव के गरीब आदिवासी परिवारों को पिछले 2 माह से राशन नहीं बांटा, बुधवार को जब सढ़ गांव के गरीब आदिवासी परिवार दुकान पर राशन लेने पहुंचे तो आदिवासी महिला पुरुषों को राशन की जगह सेल्समैन ने गालियां देकर भगा दिया। इसकी शिकायत ग्रामीणों ने बैराड़ तहसील कार्यालय पर की जहां तहसीलदार के नहीं मिलने पर गरीब आदिवासी महिला पुरुष राशन की मांग और सेल्समैन के विरुद्ध कार्यवाही की मांग को लेकर तहसील कार्यालय के सामने धरने पर बैठ गए। यहां आपको बता दें कि बैराड़ तहसील क्षेत्र में कमीशन खोरी की वजह से राशन दुकानों के सेल्समैनों की मनमानी चरम सीमा पर पहुंच गई है। इन लोगों को कार्रवाई का डर नहीं होने से ये धड़ल्ले से गरीबों के हक पर डाका डाल रहे हैं।






Be First to Comment