शिवपुरी: शहर के फिजिकल क्षेत्र से एक प्रेमी जोड़ा घर से भाग गया था। परिजनों ने युवती की गुमशुदगी की शिकायत फिजिकल थाने में बीती रात दर्ज कराई थी। पुलिस ने शिकायत दर्ज कर युवती की तलाश शुरू कर दी थी। घर से भागे प्रेमी जोड़े को जब पुलिस में शिकायत दर्ज होने का पता लगा तो प्रेमी जोड़ा ने सिटी कोतवाली पहुंचकर अपनी हाजरी दर्ज कराई। प्रेमी जोड़े का कहना था कि वह पूर्णत बालिग है और एक दूसरे से प्यार करते हैं और साथ रहना चाहते हैं। लेकिन दोनों के परिजन हमारे खिलाफ थे इस लिए घर से भाग गए थे।
पहले ही कर चुके हैं कोर्ट मैरिज
शांति नगर के रहने वाले 36 साल के विशन कुशवाह ने बताया कि वह मजदूरी का काम करता है। कुछ साल पहले इंद्रा कॉलोनी की रहने वाली 21 साल की युवती उसे मजदूरी के दौरान मिली थी। कई मुलाकातों के बाद दोनों के बीच प्यार हो गया था। अपने रिश्ते को मजबूत करने के लिए हमने 15 फरवरी 2023 को शिवपुरी के न्यायालय में कोर्ट मैरिज (स्टॉम्प मैरिज) कर ली थी। इससे पहले कई बार लड़की के परिजनों से शादी करने की बात भी की थी लेकिन अलग सामज के होने के चलते लड़की के परिजन नहीं माने। इसलिए हमें घर से भागना पड़ा।
बयानों के बाद प्रेमी जोड़े को लिया रवाना
सिटी कोतवाली प्रभारी अमित भदौरिया का कहना है कि एक लड़का और एक लड़की कोतवाली में आए थे। लड़की के परिजनों ने गुमशुदगी दर्ज बीते शाम को कराई थी। दोनों बालिग हैं दोनों एक दूसरे के साथ रहना चाहते हैं। दोनों ने स्टॉम्प मैरिज भी कर रखी है। दोनों के बयान लेने के बाद रवाना कर दिया है।

शादी करके थाने पहुंचा प्रेमी जोड़ा, बोलें कोर्ट मैरिज कर ली हैं, परिजन कर रहे परेशान / Shivpuri News
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
- शिवपुरी के अत्याधुनिक मुख्य डाकघर का लोकार्पण, सिंधिया ने खुद टोकन लेकर समझाई डिजिटल व्यवस्था / Shivpuri News
- शिवपुरी में देश के 7वें पोस्टल ट्रेनिंग सेंटर की नींव, अब डाक कर्मचारियों को नहीं जाना पड़ेगा 600 किमी दूर / Shivpuri News
- राजस्थान से शिवपुरी आया था स्मैक बेचने, 38.50 ग्राम स्मैक के साथ रवि जोगी गिरफ्तार / Shivpuri News
- हत्या के मामले में छह माह से फरार परमाल यादव गिरफ्तार, गिरफ्तारी वारंटी बनवीर लोधी भी पकड़ा / Shivpuri News
- अहमदाबाद से 16 वर्षीय नाबालिग सुरक्षित दस्तयाब, बहला-फुसलाकर ले जाने वाला आरोपी गिरफ्तार / Shivpuri News
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »

Be First to Comment