शिवपुरी के करैरा में अमोला थाना क्षेत्र अंतर्गत आने वाले सिरसौद रोड से एक बलेनो कार को आबकारी विभाग ने जप्त किया है. जब उसकी चेकिंग की गई तो उसमें 14 पेटी देशी शराब की रखी हुई थी. साथ ही एक आरोपी को भी गिरफ्तार किया है.
जानकारी के अनुसार करैरा वृत प्रभारी विनीत शर्मा को सूचना मिली कि सिरसौद रोड पर एक बलेनो कार में अवैध शराब की तस्करी की जा रही है. इसके बाद मौके पर 14 मार्च की रात्रि 10 बजे विनीत शर्मा पहुंचे तो उन्होंने कार की चेकिंग की तो उसमें 14 पेटी देशी शराब की मिली साथ ही हाथ भट्टी की शराब पाई गई. इसके बाद कार को जप्त कर आरोपी को भी गिरफ्तार कर लिया है. साथ ही 14 पेटी भी जप्त की है.
आबकारी अधिकारी वीरेंद्र सिंह धाकड़ ने बताया कि अमोला थाना क्षेत्र के अंतर्गत बलेनो कार को जप्त किया है. उसमें 14 पेटी देशी शराब सहित हाथ भट्टी शराब जप्त की है. साथ ही आरोपी को गिरफ्तार किया है. आरोपी का नाम सुधीर गुप्ता पुत्र चंद्रभान गुप्ता निवासी आगरा बताया गया है. यह शराब की तस्करी सलैया से अमोला की दुकान पर की जा रही थी. कार सहित जप्त की गई शराब की कीमत लगभग साढ़े 8 लाख रुपए आँकी गई हैं. अधिकारी वीरेंद्र सिंह धाकड़ ने बताया कि आगे जांच में जो भी पाया जाएगा उसके बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी. मामले में 34(2) के तहत प्रकरण क़ायम कर आरोपी को जेल भेज दिया हैं.

अबैध शराब से तस्करी कर रही कार सहित आरोपी को दबोचा, 14 पेटी जप्त / Shivpuri News
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
- रात 3 बजे घर में घुसा चोर, CCTV में कैद हुई वारदात / Shivpuri News
- बैराड़ में फट्टा व्यापारियों पर प्रशासन की बड़ी कार्रवाई, 5 गुना मंडी टैक्स वसूला / Shivpuri News
- गेहूं की थ्रेसिंग के दौरान दर्दनाक हादसा, थ्रेसर की चपेट में आने से युवक की मौत / Shivpuri News
- शिवपुरी में नशे में धुत कार चालक का कहर, कई लोगों को मारी टक्कर / Shivpuri News
- काम दिलाने के नाम पर युवकों को कर्नाटक ले जाकर बंधक बनाने का आरोप, परिजनों ने लगाई गुहार / Shivpuri News
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »

Be First to Comment