शिवपुरी: शिवपुरी में आज पुलिस अधीक्षक से महिला ने शिकायत करते हुए बताया कि उसके पति से उसकी शादी 5 साल पहले हुई थी और लगातार उसके ससुरालीजनों द्वारा दहेज की मांग की जाने लगी और दहेज देने से मना किया तो उसे घर से निकाल दिया उसके बाद पति ने दूसरी महिला से शादी कर ली है. इसकी शिकायत एसएसपी से की गई है.
जानकारी के अनुसार चांदनी मोगिया पत्नी अरुण मोगिया हाल निवासी ग्राम ठेह थाना सुभाषपुरा ने एसएसपी को दिए आवेदन में बताया कि उसकी शादी 5 साल पहले उसके पति के साथ हुई थी. शादी में डेढ़ लाख रुपए और गृहस्ती का सामान भी दिया गया था. कुछ दिनों बाद माता-पिता का भी देहांत हो गया. जिसके बाद लगातार पति अरुण मोगिया ननद मालती एवं नानी पार्वती निवासी सुभाषपुरा द्वारा दहेज की मांग की जाने लगी और कहा जाता कि अपने माता पिता की जमीन बेचकर पैसे दो नहीं तो नहीं रखेंगे. इसके बाद महिला की मारपीट भी की जाने लगी सुभाषपुरा थाना पर पूर्व में भी शिकायत की गई है लेकिन सुनवाई नहीं हुई महिला ने बताया कि 6 माह पूर्व पुत्री कृष्णा जब गर्भ में थी तो पति व ननद एवं नानी के द्वारा पैसों की मांग की गई थी. ना देने पर सभी लोगों ने मारपीट कर दी. वर्तमान में महिला अपनी बहन के यहां ग्राम ठेह में निवास कर रही है. ससुरालीजनों द्वारा महिला सहित पुत्री को जान से मारने की धमकी दी जा रही है. महिला ने बताया कि माया नामक महिला से उसके पति ने दूसरी शादी कर ली है. महिला ने एसएसपी से न्याय की गुहार लगाई है.

दहेज के लिए पति ने महिला को घर से निकाला, अब कर ली दूसरी महिला के साथ शादी, एसएसपी से शिकायत / Shivpuri News
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
- 7 माह की गर्भवती विवाहिता ने पति व ससुराल पक्ष पर लगाए दहेज प्रताड़ना और घरेलू हिंसा के गंभीर आरोप / Shivpuri News
- मंदिर में इंसानी मल-मूत्र फेंकने से फैला आक्रोश, ग्रामीण हुए एकत्रित, परिजनों ने आरोपित को वाहन में बैठाकर ले जाने से रोका / Shivpuri News
- प्रेम विवाह के बाद नवदंपति ने एसपी से लगाई सुरक्षा की गुहार, बालिग होने का दिया हलफनामा / Shivpuri News
- बड़ौदी में महिला ने फांसी लगाकर की आत्महत्या, शादी से लौटे पति ने देखा दर्दनाक मंजर / Shivpuri News
- जमीन पर कब्जे के प्रयास का आरोप, पिछोर विधायक प्रतिनिधि समेत कई लोगों के खिलाफ एसपी से शिकायत / Shivpuri News
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »
- पॉक्सो केस के आरोपी युवक की वन स्टॉप सेंटर के बाहर चप्पलों से पिटाई, शादी को लेकर हुआ हंगामा / Shivpuri News
- एसपी की जनसुनवाई में महिला ने पेट्रोल डालकर किया आत्महत्या का प्रयास, दहेज प्रताड़ना और कार्रवाई नहीं होने से थी परेशान / Shivpuri News
- टावर पर चढ़े युवक ने लगाया तहसीलदार पर झूठी एफआईआर का आरोप, कलेक्टर से निष्पक्ष जांच की मांग / Shivpuri News
- 700 साल पुराने रास्ते पर दबंगों का कब्जा! 15 दिन से बंद मार्ग खुलवाने ग्रामीण पहुंचे कलेक्टर के दरबार, बच्चों का भविष्य अंधकार में / Shivpuri News
- 21 जून को टैक्सी लेकर निकला, 26 जून को मिली लाश: पत्नी ने दो युवकों पर जताया हत्या का शक, कलेक्टर से लगाई न्याय की गुहार / Shivpuri News










Be First to Comment