शिवपुरी: जिले के दिनारा थाना क्षेत्र के फूला माता मंदिर के सामने दो बाइकों की आमने-सामने की भिड़ंत में 10वीं कक्षा के दो छात्र साबिर खान और प्रशांत अहिरवार सहित दिनारा थाने में पदस्थ एक आरक्षक अरविंद माझी और सैनिक सालिकराम घायल हो गए।
बताया जाता है कि छात्र बाइक से स्वास्थ्य केन्द्र के पास स्थित परीक्षा केन्द्र पर परीक्षा देने जा रहे थे, तभी थाने में पदस्थ आरक्षक अरविंद माझी की बाइक हाईवे के कट से अचानक सामने आ गई और दोनों बाइक आमने-सामने भिड़ गईं। जिससे यह हादसा घटित हो गया।
घटना के बाद चारों घायलों को झांसी ले जाया गया। इस घटना के बाद दोनों छात्र परीक्षा देने से वंचित रह गए। दिनारा थाना प्रभारी रामराजा तिवारी का कहना है कि मेडिकल परीक्षण के बाद मामले में आगे की कार्रवाई की जाएगी।
एग्जाम देने जा रहे थे छात्र
जानकारी के अनुसार दबरा गांव के रहने वाले 10वीं के छात्र साबिर खान और प्रशांत अहिरवार परीक्षा देने के लिए घर से निकले थे। तभी दिनारा से करीब 1 किमी दूर आवास मोड़ पर उनकी बाइक पहुंची, उसी समय दिनारा थाने में पदस्थ आरक्षक अरविंद माझी की बाइक हाईवे के कट पर आ गई। जिस पर सैनिक सालिकराम भी बैठा हुआ था।
जैसे ही उन्होंने डिवाइडर के कट से बाइक को हाईवे की दूसरी ओर ले जाने का प्रयास किया। वैसे ही छात्र और पुलिसकर्मी की बाइकों के बीच आमने-सामने की भिडंत हो गई और बाइकों पर सवार चारों लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। एक छात्र के सिर में गंभीर चोट आई है।
जबकि एक पुलिसकर्मी के पैर में फ्रैक्चर हुआ है। घटना की जानकारी मिलने पर दिनारा थाना प्रभारी रामराजा तिवारी अपने निजी वाहन से मौके पर पहुंचे और घायलों को लेकर झांसी रवाना हो गए। जहां उनका इलाज वह अपनी देखरेख में करा रहे हैं।

दो बाइकों की जोरदार भिड़ंत: 10वीं का एग्जाम देते जा रहे 2 छात्र सहित 2 पुलिसकर्मी घायल / Shivpuri News
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
- 7 माह की गर्भवती विवाहिता ने पति व ससुराल पक्ष पर लगाए दहेज प्रताड़ना और घरेलू हिंसा के गंभीर आरोप / Shivpuri News
- मंदिर में इंसानी मल-मूत्र फेंकने से फैला आक्रोश, ग्रामीण हुए एकत्रित, परिजनों ने आरोपित को वाहन में बैठाकर ले जाने से रोका / Shivpuri News
- प्रेम विवाह के बाद नवदंपति ने एसपी से लगाई सुरक्षा की गुहार, बालिग होने का दिया हलफनामा / Shivpuri News
- बड़ौदी में महिला ने फांसी लगाकर की आत्महत्या, शादी से लौटे पति ने देखा दर्दनाक मंजर / Shivpuri News
- जमीन पर कब्जे के प्रयास का आरोप, पिछोर विधायक प्रतिनिधि समेत कई लोगों के खिलाफ एसपी से शिकायत / Shivpuri News
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »
- पॉक्सो केस के आरोपी युवक की वन स्टॉप सेंटर के बाहर चप्पलों से पिटाई, शादी को लेकर हुआ हंगामा / Shivpuri News
- एसपी की जनसुनवाई में महिला ने पेट्रोल डालकर किया आत्महत्या का प्रयास, दहेज प्रताड़ना और कार्रवाई नहीं होने से थी परेशान / Shivpuri News
- टावर पर चढ़े युवक ने लगाया तहसीलदार पर झूठी एफआईआर का आरोप, कलेक्टर से निष्पक्ष जांच की मांग / Shivpuri News
- 700 साल पुराने रास्ते पर दबंगों का कब्जा! 15 दिन से बंद मार्ग खुलवाने ग्रामीण पहुंचे कलेक्टर के दरबार, बच्चों का भविष्य अंधकार में / Shivpuri News
- 21 जून को टैक्सी लेकर निकला, 26 जून को मिली लाश: पत्नी ने दो युवकों पर जताया हत्या का शक, कलेक्टर से लगाई न्याय की गुहार / Shivpuri News










Be First to Comment