Press "Enter" to skip to content

सहकारी केंद्रीय बैंक नहीं दे रहा रुपए, 2 बेटियों की करनी हैं शादी, फसल बेचकर जमा किए थे किसान ने रुपए / Shivpuri News

शिवपुरी: शिवपुरी के महेशपुर के रहने वाले युवक ने आज कलेक्टर से गुहार लगाते हुए कहा कि उसने 4 वर्ष पूर्व अपनी फसल विक्रय की थी जिसकी राशि 6 लाख रुपए सहकारी केंद्रीय बैंक में जमा की थी अब उसे दो बेटियों का विवाह करना है लेकिन उसकी राशि बैंक नहीं दे रहा है बैंक कर्मचारी कहते है कि बैंक में पैसे नहीं है.

जानकारी के अनुसार उत्तम सिंह धाकड़ पुत्र ताराचंद धाकड़ निवासी ग्राम महेशपुर तहसील शिवपुरी ने कलेक्टर को दिए आवेदन में बताया कि उसके घर में 8 लड़की 1 लड़का और उसकी पत्नी है टोटल घर में 10 सदस्य हैं और अन्य आय का कोई साधन भी नहीं है आज से लगभग 4 वर्ष पूर्व उसने अपनी फसल बिक्रय की थी जिसकी राशि लगभग 6 लाख रुपए उसने सहकारी केंद्रीय बैंक मर्यादित शिवपुरी में जमा की थी. अब उसे अपनी 2 बेटियों का विवाह करना है जिसके चलते वह लगभग 6 माह से बैंक के चक्कर काट रहा है लेकिन उसे राशि नहीं दी जा रही है बैंक वाले कहते हैं कि बैंक में राशि नहीं है जब आएगी तब मिलेगी जिसके चलते वह अपनी बेटी की शादी भी नहीं कर पा रहा है और परिवार का भरण पोषण करने में भी असमर्थ है इसके साथ ही राशि नहीं मिलने के चलते बच्चों की पढ़ाई पर भी असर पड़ रहा है कलेक्टर से राशि जल्द मिलने की युवक ने गुहार लगाई है.

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!