शिवपुरी: जिले की रन्नौद थाना क्षेत्र के पचावली गांव में तीन माह पहले एक 28 साल की महिला के साथ मजदूरी दिलाने के नाम पर गांव के ही एक युवक ने दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया था। इसके बाद महिला पर आरोपी बदनाम करने के नाम पर उसके साथ संबंध बनाने के लिए दबाव बना रहा था। तब महिला ने अपने साथ हुए दुष्कर्म की घटना के वारे में अपने पति को बताया। पीड़िता की शिकायत पर रन्नौद थाना पुलिस ने आरोपी के खिलाफ दुष्कर्म की धाराओं में मामला पंजीबंद्ध कर विवेचना में लिया है।
पति गया था बागेश्वर धाम, महिला के साथ आरोपी ने किया दुष्कर्म
पचावली गांव की रहने वाली 28 साल की महिला ने बताया कि 11 दिसंबर की बात है मेरा पति बागेश्वर धाम दर्शन करने के लिए गया हुआ था। करीब दोपहर 3:00 बजे में अपने घर से मजदूरी के लिए निकली थी रास्ते में स्कूल के पास गांव का लाला उर्फ भूपेंद्र दांगी मिला और मुझसे कहा कि मुझे मजदूर की तलाश है, तुम मेरे खेत पर मजदूरी करने चलो। इसके बाद में लाला उर्फ भूपेंद्र दांगी के खेत पर मजदूरी करने चली गई थी। खेत पर पहुंचते ही लाला उर्फ भूपेंद्र दांगी मुझे जबरदस्ती खेत पर बनी टपरिया में ले गया और उसने मेरे साथ दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया। इसी दौरान मेरी जेठानी ने मौके पर पहुंच गई जिसे देख लाला उर्फ भूपेंद्र दांगी भाग गया था। लाला ने मुझे किसी को कुछ न बताने की धमकी दी थी। यही वजह रही की में चुप रही और किसी को कुछ नहीं बताया।
बदनाम करने की धमकी देकर बनाना चाहता था दोहरा संबंध
महिला ने बताया कि कुछ दिनों से आरोपी लाला उर्फ उसे बदनाम करने की धमकी देते हुए उसके साथ शारीरिक संबंध बनाने की धमकी दे रहा था इसी बात से तंग आकर मैंने अपने साथ हुई घटना के बारे में अपने पति को बता दिया था। पति के साथ रन्नौद थाने में पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई है।
रन्नौद थाना प्रभारी अमित चतुर्वेदी का कहना है कि महिला की शिकायत पर आरोपी के खिलाफ जान से मारने की धमकी सहित दुष्कर्म की धारा में मामला पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया है।

पति गया था बागेश्वर धाम, गाँव के युवक ने मजदूरी दिलाने के नमा पर किया दुष्कर्म / Shivpuri News
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
- 7 माह की गर्भवती विवाहिता ने पति व ससुराल पक्ष पर लगाए दहेज प्रताड़ना और घरेलू हिंसा के गंभीर आरोप / Shivpuri News
- मंदिर में इंसानी मल-मूत्र फेंकने से फैला आक्रोश, ग्रामीण हुए एकत्रित, परिजनों ने आरोपित को वाहन में बैठाकर ले जाने से रोका / Shivpuri News
- प्रेम विवाह के बाद नवदंपति ने एसपी से लगाई सुरक्षा की गुहार, बालिग होने का दिया हलफनामा / Shivpuri News
- बड़ौदी में महिला ने फांसी लगाकर की आत्महत्या, शादी से लौटे पति ने देखा दर्दनाक मंजर / Shivpuri News
- जमीन पर कब्जे के प्रयास का आरोप, पिछोर विधायक प्रतिनिधि समेत कई लोगों के खिलाफ एसपी से शिकायत / Shivpuri News
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »
- पॉक्सो केस के आरोपी युवक की वन स्टॉप सेंटर के बाहर चप्पलों से पिटाई, शादी को लेकर हुआ हंगामा / Shivpuri News
- एसपी की जनसुनवाई में महिला ने पेट्रोल डालकर किया आत्महत्या का प्रयास, दहेज प्रताड़ना और कार्रवाई नहीं होने से थी परेशान / Shivpuri News
- टावर पर चढ़े युवक ने लगाया तहसीलदार पर झूठी एफआईआर का आरोप, कलेक्टर से निष्पक्ष जांच की मांग / Shivpuri News
- 700 साल पुराने रास्ते पर दबंगों का कब्जा! 15 दिन से बंद मार्ग खुलवाने ग्रामीण पहुंचे कलेक्टर के दरबार, बच्चों का भविष्य अंधकार में / Shivpuri News
- 21 जून को टैक्सी लेकर निकला, 26 जून को मिली लाश: पत्नी ने दो युवकों पर जताया हत्या का शक, कलेक्टर से लगाई न्याय की गुहार / Shivpuri News










Be First to Comment