शिवपुरी में आज सीआरपीएफ की वूमेन डेयरडेविल्स के द्वारा खतरनाक बाइक से स्टंट दिखाए गए। यह कार्यक्रम आज शाम शहर के पोलो ग्राउंड में आयोजित किया गया था। दरसअल, देश के हम हैं रक्षक, अभियान के तहत नारी शक्ति थीम पर सीआरपीएफ वूमेन बाइक रैली 2023 नई दिल्ली, इंडिया गेट से होते हुए बीते शाम शिवपुरी पहुंची थी। यह वूमेन बाइक रैली छत्तीसगढ़ जगदलपुर तक जाएगी। आज इस रैली के स्वागत में सीआरपीएफ, सीआईएटी स्कूल शिवपुरी द्वारा पोलो ग्राउंड शिवपुरी में विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए गए।
हैरतअंगेज स्टंट को देखकर हैरान रह गए लोग
पोलो ग्राउंड में आज वूमेन डेयरडेविल्स के द्वारा स्टंट का कार्यक्रम आयोजित किया गया था जहां वूमेन बाइकर्स ने एक से एक खतरनाक स्टंट बताकर सभी को हैरत में डाल दिया। वूमेन डेयरडेविल्स की टीम ने इस दौरान एक बुलट पर आधा दर्जन से भी ज्यादा वूमेन को सवार किया था। कई स्टंट में वूमेन बाईकर से हथियारों का थी प्रदर्शन किया था गूगल डेयरडेविल्स के स्टंट के कार्यक्रम को देख रहे लोगों की तालियों ने रुकने का नाम नहीं लिया। इस आयोजन में सीआरपीएफ के कमांडेंट प्रवीण थापरियाल के साथ साथ अनेक सीआरपीएफ अधिकारी सहित शिवपुरी कलेक्टर रविंद्र कुमार चौधरी एसपी राजेश सिंह चंदेल सहित प्रशासनिक अधिकारी सहित हजारों की संख्या में शहरवासी मौजूद थे।
सीआरपीएफ वूमेन बाइक रैली में शामिल महिला डिप्टी कमांडेंट तारा यादव ने बताया कि यह बाइक रैली नारी शक्ति, सशक्तिकरण और समग्रता का अलख देश में जगाने के लिए निकाली जा रही है। यह बाइक रैली दिल्ली से छत्तीसगढ़ के जगदलपुर तक निकाली जा रही है। इस रैली की शुरुआत 9 मार्च को दिल्ली के इंडिया गेट से हुई थी यह बाइक रैली 1848 किलोमीटर का सफर तय करके 25 मार्च को छत्तीसगढ़ के जगदलपुर पहुंचेगी। इस बाइक रैली में 38 बाइक पर 76 वूमेन राइडर सवार हैं। सीआरपीएफ वूमेन बाइक रैली में शामिल डिप्टी कमांडेंट का कहना है उनकी उम्र 56 वर्ष की हो चुकी है और 37 साल से आइटीबीपी में अपनी सेवाएं दे रही है इस दौरान वह श्रीलंका में भी जंग में शामिल हुई हैं। नारी सशक्तिकरण के लिए यह अभियान चलाया जा रहा है।

CRPF वुमेन बाइकर्स के खतरनाक स्टंट: लोगों ने दातों तले दबाई उंगलियां / Shivpuri News
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
- 7 माह की गर्भवती विवाहिता ने पति व ससुराल पक्ष पर लगाए दहेज प्रताड़ना और घरेलू हिंसा के गंभीर आरोप / Shivpuri News
- मंदिर में इंसानी मल-मूत्र फेंकने से फैला आक्रोश, ग्रामीण हुए एकत्रित, परिजनों ने आरोपित को वाहन में बैठाकर ले जाने से रोका / Shivpuri News
- प्रेम विवाह के बाद नवदंपति ने एसपी से लगाई सुरक्षा की गुहार, बालिग होने का दिया हलफनामा / Shivpuri News
- बड़ौदी में महिला ने फांसी लगाकर की आत्महत्या, शादी से लौटे पति ने देखा दर्दनाक मंजर / Shivpuri News
- जमीन पर कब्जे के प्रयास का आरोप, पिछोर विधायक प्रतिनिधि समेत कई लोगों के खिलाफ एसपी से शिकायत / Shivpuri News
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »
- पॉक्सो केस के आरोपी युवक की वन स्टॉप सेंटर के बाहर चप्पलों से पिटाई, शादी को लेकर हुआ हंगामा / Shivpuri News
- एसपी की जनसुनवाई में महिला ने पेट्रोल डालकर किया आत्महत्या का प्रयास, दहेज प्रताड़ना और कार्रवाई नहीं होने से थी परेशान / Shivpuri News
- टावर पर चढ़े युवक ने लगाया तहसीलदार पर झूठी एफआईआर का आरोप, कलेक्टर से निष्पक्ष जांच की मांग / Shivpuri News
- 700 साल पुराने रास्ते पर दबंगों का कब्जा! 15 दिन से बंद मार्ग खुलवाने ग्रामीण पहुंचे कलेक्टर के दरबार, बच्चों का भविष्य अंधकार में / Shivpuri News
- 21 जून को टैक्सी लेकर निकला, 26 जून को मिली लाश: पत्नी ने दो युवकों पर जताया हत्या का शक, कलेक्टर से लगाई न्याय की गुहार / Shivpuri News










Be First to Comment