शिवपुरी: करैरा अनुविभाग की ग्राम पंचायत दिनारा में स्थित मुक्तिधाम की हालत खराब है। यहां पर ना तो स्ट्रीट लाइट है, और ना ही पीने के लिए पानी की व्यवस्था है। यहां पर एक हैंडपंप लगा है। इससे गंदा पानी आता है। बारिश के मौसम में यहां पर अंतिम संस्कार करना काफी परेशानी भरा होता है, क्योंकि यहां पर लकड़ियों को गीला होने से बचाने के लिए टीनशेड आदि की कोई सुविधा नहीं है।
इसके कारण लोगों को गीली लकड़ियों से ही अंतिम संस्कार करना होता है। ऐसे में लोगों को अंतिम संस्कार करने में काफी समय लग जाता है। गंदगी होने के कारण यहां पर लोगों का खड़ा होना भी मुश्किल होता है। अंतिम संस्कार की क्रियाओं को करने में लोगों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। यहां दिनारा के लोग अंतिम संस्कार करने के लिए आते हैं। यहां पर स्ट्रीट लाइट की कोई व्यवस्था नहीं है। इसके कारण लोगों को रात के समय अंतिम संस्कार टॉर्च की रोशनी में करना पड़ता है।
पीने तक को पानी नहीं
दिनारा मुक्तिधाम में एक हैंडपंप लगा हुआ है, लेकिन भूजलस्तर नीचे होने के कारण हैंडपंप में पानी नहीं आता है। काफी देर चलाया जाए तो इसमें से जो पानी आता है। वह भी पीले रंग का होता है, जो कि पीने योग्य नहीं होता है। मुक्तिधाम में सुरक्षा के लिए कोई चौकीदार भी नहीं है। इसके कारण यहां पर आवारा जानवर भी घूमते रहते हैं।
मोबाइल की रोशनी में अंतिम संस्कार
मुक्तिधाम में सफाई कर्मचारी के नहीं आने के कारण वहां पर हमेशा गंदगी फैली रहती है। इसके कारण वहां पर आने वाले लोगों को परेशान होना पड़ता है। गंदगी के कारण वहां पर लोगों का खड़ा होना भी मुश्किल होता है।यहां पर लाइट की व्यवस्था नहीं है। इसके कारण लोगों को रात के समय काफी परेशानियों का सामना करना पड़ता है। रात में यहां पर मोबाइल की रोशनी में अंतिम संस्कार होते हैं।
इनका कहना है
दिनारा निवासी संतोष सावला ने बताया कि मुक्तिधाम में काफी परेशानियों का सामना करना पड़ता है। यहां पर गंदगी है, पीने का साफ पानी नहीं है, अंतिम संस्कार के बाद यहां पर कफन व कपड़े आदि पड़े रहते हैं, रात्रि में लाइट नहीं होने से ज्यादा समस्या होती है। सचिव सुरेश गुप्ता का कहना है कि मुक्तिधाम में लाइट की व्यवस्था कराई जाएगी। पीने के पानी का भी इंतजाम किया जाएगा। लोगों को परेशान नहीं होने दिया जाएगा।

शिवपुरी में यहाँ मुक्तिधाम में नहीं हैं पानी, लाइट, टीनशेड की सुविधा / Shivpuri News
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
- शिवपुरी के अत्याधुनिक मुख्य डाकघर का लोकार्पण, सिंधिया ने खुद टोकन लेकर समझाई डिजिटल व्यवस्था / Shivpuri News
- शिवपुरी में देश के 7वें पोस्टल ट्रेनिंग सेंटर की नींव, अब डाक कर्मचारियों को नहीं जाना पड़ेगा 600 किमी दूर / Shivpuri News
- राजस्थान से शिवपुरी आया था स्मैक बेचने, 38.50 ग्राम स्मैक के साथ रवि जोगी गिरफ्तार / Shivpuri News
- हत्या के मामले में छह माह से फरार परमाल यादव गिरफ्तार, गिरफ्तारी वारंटी बनवीर लोधी भी पकड़ा / Shivpuri News
- अहमदाबाद से 16 वर्षीय नाबालिग सुरक्षित दस्तयाब, बहला-फुसलाकर ले जाने वाला आरोपी गिरफ्तार / Shivpuri News
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »

Be First to Comment