Press "Enter" to skip to content

वैश्यावृति के लिए करता हैं प्रेरित, शादी की बात छुपाकर बनाए संबंध, पति की हो गई थी मृत्यु, बच्चा भी हुआ पैदा / Shivpuri News

शिवपुरी: आज पुलिस अधीक्षक कार्यालय में एक महिला ने एसपी को आवेदन देकर बताया कि उसके साथ धोखाधड़ी कर युवक ने संबंध बनाए और एक बच्चा भी पैदा हुआ जिसके बाद अब वह दूसरे पराए लोगों से संबंध बनाने की बात करता है. मना करने पर मारपीट करता है साथ ही छोटे बच्चे की भी मारपीट करता है.

जानकारी के अनुसार तेंदुआ थाना क्षेत्र के ग्राम डेहरवारा की रहने वाली महिला ने एसएसपी को दिए आवेदन में बताया कि 1 सितंबर 2011 को उसके पति की बीमारी के चलते ही मौत हो गई थी. जिसके 3 वर्ष बाद उसे शोबरन सिंह यादव पुत्र लोहरे राम यादव निवासी पनिहारी तहसील कोलारस मिला और उसके साथ बातचीत करना शुरू कर दी. युवक ने बताया कि मेरी पत्नी का भी देहांत हो गया है और वह भी जाटव समाज से आता है साथ ही युवक ने बताया कि उसकी एक बहन और एक भाई है और महिला से वह विवाह करना चाहता है. इसके बाद महिला ने बताया कि वह उसके झांसे में आ गई और शोबरन यादव के साथ रहने लगी विवाह के संबंध में शोबरन यादव द्वारा कोर्ट में भी विवाद की लिखा पढ़ी की थी.

लेकिन महिला को पता चला कि उसकी पत्नी और बच्चे हैं परिवार में अन्य सदस्य हैं इसीलिए महिला को वह किराए के मकान में लेकर रह रहा था जिसकी बातचीत जब महिला ने युवक से की तो उसे बंधक बनाकर रखने लगा और उसके साथ बेरहमी से मारपीट करने लगा जिसके बाद अन्य पुरुषों से शारीरिक संबंध बनाने की कहने लगा मना करने पर मासूम बच्चे सहित महिला पर मारपीट करने लगा. इसी दौरान महिला के यहां 1 पुत्र भी जन्मा जिसके बाद महिला की इज्जत से खेलने के लिए लगातार युवक प्रेरित करता रहा.

3 जनवरी 2023 को मौका पाकर शोबरन यादव के चंगुल से महिला भाग कराई और अपनी ससुराल डेहरवारा पहुंची जहां भी युवक ने उसका पीछा नहीं छोड़ा, जिसके बाद महिला अपने दूर के रिस्तेदार बादामी लाल जाटव के यहाँ नोहरीकलां पहुंची यहाँ भी शोबरन ने महिला का पीछा नहीं छोड़ा. महिला ने SSP से गृहस्थी ला सामान, पैसे, सिलेंडर, चूल्हा, बर्तन, कपड़े ज़िन्दगी वापस दिलाने की मांग की हैं. साथ ही शोबरन यादव पर मामला दर्ज करने की मांग की हैं.

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!