धर्मेंद्र शर्मा : शिवपुरी के पोहरी में बस स्टैंड के सामने एक चाय वाले की अपनी एक कहानी है. लव स्टोरीज़ भी ऐसी कि सुनकर लगे कि ईश्वर ने इस लड़के को सिर्फ धोखा खाने की धरती पर उतारा हो. मजाक की बात नहीं, सच यही है. बेवफाई से खफा होकर इस युवक ने अपनी चाय दुकान का नाम भी बेवफा चायवाला ही रख लिया.
बेवफा चाय वाला…शिवपुरी जैसे छोटे शहर में जो भी इस नाम को पड़ता है, एक बारगी तो रुक कर सोचता है कि आखिर ऐसा क्या है, जो चायवाले ने अपनी दुकान का ऐसा नाम रखा है. तो हम आपको बता दें इसके पीछे एक लंबी दर्दभरी कहानी है. दुकान का नाम बेवफा चायवाला क्यों रखा गया, जब इसके पीछे का कारण जानने का प्रयास किया तो दुकान संचालक ने बताया कि उसे कई लड़कियों ने प्यार में धोखा मिला है जिसके चलते उसने एक चाय की दुकान खोली और उसका नाम बेवफा चायवाला रखा है.
आपको बता दें कि विगत 3 सालों से पवन कुशवाह नाम का यह युवक पोहरी बस स्टैंड पर चाय की दुकान चला रहा है, उसने अपनी दुकान शुरू करने के बाद से इसके नाम में कोई परिवर्तन भी नहीं किया है. यानि तीन साल पहले भी बेवफाई का मारा था, आज भी कोई वफादार उसे नहीं मिल सकी है.
कहानी कुछ यूं हैं कि पवन को एक लड़की से प्यार हुआ जिसने उसे धोखा दिया. जिसके कुछ महीने बाद दूसरी लड़की से प्यार हुआ है उसने भी उसे धोखा दे दिया. पवन का कहना है कि प्यार की तलाश में भटकता रहा, ऐसे ही एक और लड़की से प्यार हुआ जिसके बाद उसने भी उसे धोखा दे दिया. अब बहुत हो चुका था, चार बार मिले धोखे से उसका प्यार से विश्वास उठ गया और फिर उसने अपनी चाय की दुकान खोल ली, जिसका नाम बेवफा चायवाला रखा है.
जानकारी के अनुसार बेवफा चाय वाले दुकानदार पवन कुशवाह ने बताया कि उसकी उम्र 22 साल है और उसे कई लड़कियों ने प्यार में धोखा दिया है. जिसके चलते उसने अपनी दुकान का नाम बेवफा चायवाला रखा है और उसने चाय की दुकान खोली आपको बता दें की पवन की रोज की आमदनी 800 से 1000 रुपए है, यानि प्रतिमाह 30000 के आसपास उसकी आय है. पवन अब अपनी जिंदगी में खुश है और अपना जीवन जी रहा है. तो अब जरूर ये लगता है कि कोई वफादार उसकी जिंदगी में आए और पवन अपनी दुकान का नाम बदलकर वफा चायवाला रख लें.

बेवफा चाय बाला: प्यार में धोखा मिला तो खोल ली चाय की स्टाल, अब चाय से हो गया प्यार / Shivpuri News
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
- शिवपुरी में कल इन इलाकों में रहेगी बिजली कटौती: सुबह 5 बजे से दोपहर 12 बजे तक बंद रहेगा सप्लाई / Shivpuri News
- 4 साल की मासूम की मौत के बाद जागा परिवहन विभाग: तीन दिन में 75 बसों की जांच, सवाल- आखिर अब तक किसके संरक्षण में दौड़ रहीं थीं खटारा बसें? / Shivpuri News
- मायापुर पुलिस ने गुमशुदा युवती को किया दस्तयाब, आरोपी गिरफ्तार कर भेजा जेल / Shivpuri News
- मासूम अनय की दर्दनाक मौत के बाद फूटा गुस्सा, CBI जांच और दोषियों पर गैर इरादतन हत्या का केस दर्ज करने की मांग / Shivpuri News
- कोलारस में रफ्तार का कहर: कंटेनर ने बस का इंतजार कर रहे ससुर को कुचला, मौके पर मौत; डेढ़ किमी तक कंटेनर पर टंगा रहा दामाद / Shivpuri News
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »

Be First to Comment