शिवपुरी के कोलारस थाना क्षेत्र में होली का पर्व मनाने आई 2 महिलाएं लापता हो गई। एक महिला मायके से तो वही दूसरी महिला मामा के घर से लापता हो गई। दोनों के परिजनों ने कोलारस थाने में पहुंचकर गुमशुदगी दर्ज कराई है।
शौच गई वापस नहीं लौटी महिला
पहला मामला कोलारस थाना क्षेत्र के अमरपुर गांव का है, जहां विनीता रावत पत्नी महेश रावत अपने मायके में होली मनाने आई थी। 10 मार्च को विनीता शौच के लिए खेत गई थी। जब विनीता वापस नहीं लौटी तो उसके पिता ने अपने दामाद को सारी बात बताई। लापता विनीता और उसके पिता की शिकायत पर कोलारस थाना पुलिस ने गुमशुदगी का मामला दर्ज कर महिला की तलाश शुरू कर दी है।
रात को सोई सुबह लापता मिली
दूसरा मामला कोलारस थाना क्षेत्र के धर्मपुरा गांव से है। जहां होली का पर्व मनाने अपने मामा जसवंत सिख के गांव धर्मपुरा आई महिला 7 मार्च की रात घर से लापता हो गई। सिहोर थाना क्षेत्र के करनगढ़ गांव से मनप्रीत अपने पति बलकार सिख और बच्चों के साथ आई थी। मनप्रीत को पडौरा गुरुद्वारा पर भरने वाला मेला देखने जाना था लेकिन देरी हो जाने के चलते मेला देखने नहीं जा सकी थी। 7 मार्च की रात मनप्रीत अपने पति सहित 2 बच्चों के साथ सो गई थी लेकिन सुबह महिला लापता हो गई। परिजनों ने महिला की खूब तलाश की लेकिन महिला का कोई सुराग नहीं लग सका। परिजनों की शिकायत पर कोलारस थाना पुलिस ने आज महिला की गुमशुदगी दर्ज कर ली है।

होली मनाने आई मायके और मामा के घर से गायब हुई 2 महिलाएं / Shivpuri News
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
- शिवपुरी के अत्याधुनिक मुख्य डाकघर का लोकार्पण, सिंधिया ने खुद टोकन लेकर समझाई डिजिटल व्यवस्था / Shivpuri News
- शिवपुरी में देश के 7वें पोस्टल ट्रेनिंग सेंटर की नींव, अब डाक कर्मचारियों को नहीं जाना पड़ेगा 600 किमी दूर / Shivpuri News
- राजस्थान से शिवपुरी आया था स्मैक बेचने, 38.50 ग्राम स्मैक के साथ रवि जोगी गिरफ्तार / Shivpuri News
- हत्या के मामले में छह माह से फरार परमाल यादव गिरफ्तार, गिरफ्तारी वारंटी बनवीर लोधी भी पकड़ा / Shivpuri News
- अहमदाबाद से 16 वर्षीय नाबालिग सुरक्षित दस्तयाब, बहला-फुसलाकर ले जाने वाला आरोपी गिरफ्तार / Shivpuri News
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »

Be First to Comment