Press "Enter" to skip to content

CRPF वुमेन बाइक रैली:13 मार्च को वूमेन डेयरडेविल्स दिखाएगी स्टंट, इंडिया गेट से जगदलपुर तक निकाली जा रही रैली / Shivpuri News

शिवपुरी: देश के हम है रक्षक अभियान के तहत नारी शक्ति थीम पर सीआरपीएफ वूमेन बाइक रैली 2023 नई दिल्ली, इंडिया गेट से छत्तीसगढ़ जगदलपुर तक निकाली जा रही है। आज सीआरपीएफ वूमेन बाइक रैली ने शिवपुरी की सीमा में प्रवेश किया। जहां शहर में बाइक रैली का जोरदार स्वागत किया गया। कल 13 मार्च को दोपहर तीन बजे पोलो ग्राउंड में वूमेन डेयरडेविल्स द्वारा स्टंट सहित अनेक कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।

सीआरपीएफ वूमेन बाइक रैली में शामिल असिस्टेंट कमांडेंट सीमा दास ने बताया कि यह बाइक रैली नारी शक्ति, सशक्तिकरण और समग्रता का अलख देश में जगाने के लिए निकाली जा रही है। यह बाइक रैली दिल्ली से छत्तीसगढ़ के जगदलपुर तक निकाली जा रही है। इस रैली की शुरुआत दिल्ली के इंडिया गेट से हुई थी यह बाइक रैली जगदलपुर तक 1848 किलोमीटर का सफर करेगी। इस बाइक रैली में 38 बाइक पर 76 वूमेन राइडर सवार हैं। सीआरपीएफ वूमेन बाइक रैली में शामिल असिस्टेंट कमांडेंट सीमा दास का कहना है कि ठान लो तो असंभव कुछ भी नहीं है।

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!