शिवपुरी में शादी समारोह में चोरी हो गई। यहां कोलारस के शादी के बीच दूल्हे की मां का पैसों से भरा बैग चोर ने पार कर दिया। अपने साथी के साथ बाइक पर सवार होकर फरार हो गया। चोर यहीं नहीं रुका, देर रात उसी चोर ने बदरवास कस्बे में आयोजित सांसद प्रतिनिधि के भतीजे की शादी में भी चोरी करने का प्रयास किया लेकिन चोरी कर भागते वक्त लोगों ने उसे पकड़ लिया। लोगों ने चोर की पहले जमकर पिटाई की फिर बदरवास पुलिस के हवाले कर दिया। चोर ने कोलारस में शादी समारोह में की चोरी को भी कबुल कर लिया।
बीते रोज की घटना
पकड़े गए चोर के हौसले इतने बुलंद है कि बीते रोज कोलारस कस्बे में सुमित प्रधान के बेटे उमंग प्रधान की शादी थी। सजेधजे बारातियों के साथ बैठकर चोर ने दूल्हे की मां का नोटों से भरा बैग उस समय चोरी कर लिया, जब दूल्हे की मां बारात की निकासी आने का धर्मशाला हनुमान मंदिर पर इंतजार कर रही थी। इसी दौरान बाराती के भेस में बैठे चोर ने मौका पाते ही पैसों से भरा बैग चोरी कर लिया। बैग में करीब डेढ़ लाख रुपए नगदी सहित कुछ सोने का सामान भी था।
रात में बनाया दूसरी शादी को निशाना
बीते रात बदरवास कस्बे में सांसद केपी यादव के सांसद प्रतिनिधि अवतार सिंह यादव के भतीजे की शादी सिल्वर पार्क में थी। इस शादी समारोह में शामिल होने जिले के प्रभारी मंत्री डॉ. महेंद्र सिंह सिसोदिया भी शामिल हुए थे। शादी समारोह में एक चोर भी मेहमान बनकर घुस गया था। इसी दौरान चोर महिलाओं के कमरे में ताकझांक करने लगा था।
बैग लेकर भागते वक्त महिलाओं के कमरे की लगा दी थी कुंदी
जानकारी के अनुसार चोर महिलाओं के कमरे में घुस गया था। थोड़ी देर गुजारने के बाद कमरे में रखे एक महिलाओं के बैग को उठाकर निकलने लगा। इसी दौरान कमरे में बैठी एक महिला की नजर चोर पर पढ़ गई थी। जब महिला ने चोर को रोका तो चोर ने कमरे की कुंदी बाहर से लगा दी और मौके से निकलने लगा।
इसी दौरान महिलाओं के शोर मचाने के बाद बाहर खड़े एक व्यक्ति ने कमरे की कुंडी खोली, तब कहीं जाकर महिलाओं ने सारी घटना बताई। सूचना मिलते ही शादी समारोह में शामिल हुए लोगों ने चोर को शादी समारोह के मुख्य दरवाजे पर पकड़ लिया और उसके साथ जमकर मारपीट की। इसके बाद पुलिस को सूचना कर चोर को पुलिस के हवाले कर दिया।
कोलारस की वारदात को कबूला, दूसरा चोर फरार
बदरवास थाना पुलिस की पूछताछ में चोर ने बताया कि वह राजगढ़ जिले के गुलखेड़ा गांव का रहने वाला है। उसका नाम विशाल सिसोदिया पुत्र राजेंद्र सिसोदिया है। चोर ने बताया कि कोलारस में बीते रोज चोरी की वारदात को उसने और उसके एक सहयोगी ने अंजाम दिया था। चोर ने बताया कि कोलारस में चोरी गया पैसों से भरा बैग उसके साथी के पास है। पुलिस आरोपी से पूछताछ करने में जुटी हुई है।

दूल्हे की मां का बैग चुराया फिर सांसद प्रतिनिधि के भतीजे की शादी में चोरी करते पकड़ा / Shivpuri News
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
- 7 माह की गर्भवती विवाहिता ने पति व ससुराल पक्ष पर लगाए दहेज प्रताड़ना और घरेलू हिंसा के गंभीर आरोप / Shivpuri News
- मंदिर में इंसानी मल-मूत्र फेंकने से फैला आक्रोश, ग्रामीण हुए एकत्रित, परिजनों ने आरोपित को वाहन में बैठाकर ले जाने से रोका / Shivpuri News
- प्रेम विवाह के बाद नवदंपति ने एसपी से लगाई सुरक्षा की गुहार, बालिग होने का दिया हलफनामा / Shivpuri News
- बड़ौदी में महिला ने फांसी लगाकर की आत्महत्या, शादी से लौटे पति ने देखा दर्दनाक मंजर / Shivpuri News
- जमीन पर कब्जे के प्रयास का आरोप, पिछोर विधायक प्रतिनिधि समेत कई लोगों के खिलाफ एसपी से शिकायत / Shivpuri News
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »
- पॉक्सो केस के आरोपी युवक की वन स्टॉप सेंटर के बाहर चप्पलों से पिटाई, शादी को लेकर हुआ हंगामा / Shivpuri News
- एसपी की जनसुनवाई में महिला ने पेट्रोल डालकर किया आत्महत्या का प्रयास, दहेज प्रताड़ना और कार्रवाई नहीं होने से थी परेशान / Shivpuri News
- टावर पर चढ़े युवक ने लगाया तहसीलदार पर झूठी एफआईआर का आरोप, कलेक्टर से निष्पक्ष जांच की मांग / Shivpuri News
- 700 साल पुराने रास्ते पर दबंगों का कब्जा! 15 दिन से बंद मार्ग खुलवाने ग्रामीण पहुंचे कलेक्टर के दरबार, बच्चों का भविष्य अंधकार में / Shivpuri News
- 21 जून को टैक्सी लेकर निकला, 26 जून को मिली लाश: पत्नी ने दो युवकों पर जताया हत्या का शक, कलेक्टर से लगाई न्याय की गुहार / Shivpuri News










Be First to Comment