शिवपुरी में स्थित माधव नेशनल पार्क में 2 दिन पहले सीएम शिवराज और केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया द्वारा बाड़े में छोड़े गए एक बाघ-बाघिन के जोड़े में से एक बाघ के बाड़े से भागने की खबर सोशल मीडिया पर रविवार की सुबह से जमकर वायरल हो रही है. बताया जा रहा है कि नर्मदापुरम जिला स्थित सतपुड़ा बाघ अभयारण्य से लाया गया बाघ फारेस्ट डिपार्टमेंट की सुरक्षा व्यवस्था में सेंध लगाकर शनिवार-रविवार की दरमियानी रात माधव नेशनल पार्क के बलारपुर में टाइगरों को रखने के लिए बनाए गए बाड़े में से फरार हो गया. टाइगर के फरार होने की खबर से फारेस्ट डिपार्टमेंट में हड़कंप मच गया. फारेस्ट डिपार्टमेंट के साथ पुलिस भी अब टाइगर को ढूंढने में जुटी हुई है.
हालांकि टाइगर के फरार होने की पुष्टि फारेस्ट डिपार्टमेंट द्वारा अब तक नहीं की गई है. जिम्मेदार अधिकारियों से जब इस संबंध में फोन पर बात की गई तो किसी भी अधिकारियों ने मीडिया कर्मियों का फोन नहीं उठाया है.
फरार हुए टाइगर ने मेनिट में मचाया था उत्पात:
माधव नेशनल पार्क के बलारपुर बाड़े से फरार हुए बाघ को सतपुड़ा बाघ अभयारण्य से लाया गया था.यह वहीं बाघ है जिसने कुछ महीनों पहले मौलाना आजाद नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी भोपाल के कैंपस में घुस कर उत्पात मचाया था.कैंपस में बाघ घुसने के कारण मेनिट कैंपस बंद कर दिया गया था.बाघ ने यहां एक गाय को भी अपना शिकार बनाया था.कड़ी मशक्कत के बाद फारेस्ट डिपार्टमेंट द्वारा इस बाघ को पकड़ा गया था.
सोशल मीडिया पर टाइगर के फरार होने की अफवाह:
बताया जा रहा है कि माधव नेशनल पार्क के बलारपुर कंपाउंड में बनाए गए बाड़े में रात के समय टाइगर गड्डे में छुप गया जिस कारण टाइगर नाइट विजन कैमरे में नजर नहीं आ रहा था. इसलिए पार्क प्रबंधन ने टाइगर की तलाश शुरू कर दी थी. पार्क प्रबंधन के लोगों से यह जानकारी जैसे ही बाहर के कुछ लोगों को मिली टाइगर की फरार होने की अफवाह सोशल मीडिया पर फैल गई. लेकिन अभी तक पार्क प्रबंधन द्वारा दोनों टाईघरो के ना तो फोटो उपलब्ध कराए गए हैं न ही वीडियो जबकि मिडिया की मांग हैं की फोटो या वीडियो उपलब्ध कराई जाए जिससे दोहरी पुष्टि हो सके.
अनिल सोनी ACF शिवपुरी
“फारेस्ट डिपार्टमेंट के उपसंचालक अनिल सोनी ने बताया कि माधव नेशनल पार्क के बलारपुर में बनाए गए बाड़े में दोनों टाइगर सुरक्षित है किसी ने टाइगर के फरार होने की झूठी अफवाह सोशल मीडिया पर उड़ा दी है”

टाईघर के फरार होने की उडी अफवाह, आराम फरमा रहे थे जनाब, उपसंचालक अनिल सोनी ने की पुष्टि / Shivpuri News
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
- 7 माह की गर्भवती विवाहिता ने पति व ससुराल पक्ष पर लगाए दहेज प्रताड़ना और घरेलू हिंसा के गंभीर आरोप / Shivpuri News
- मंदिर में इंसानी मल-मूत्र फेंकने से फैला आक्रोश, ग्रामीण हुए एकत्रित, परिजनों ने आरोपित को वाहन में बैठाकर ले जाने से रोका / Shivpuri News
- प्रेम विवाह के बाद नवदंपति ने एसपी से लगाई सुरक्षा की गुहार, बालिग होने का दिया हलफनामा / Shivpuri News
- बड़ौदी में महिला ने फांसी लगाकर की आत्महत्या, शादी से लौटे पति ने देखा दर्दनाक मंजर / Shivpuri News
- जमीन पर कब्जे के प्रयास का आरोप, पिछोर विधायक प्रतिनिधि समेत कई लोगों के खिलाफ एसपी से शिकायत / Shivpuri News
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »
- पॉक्सो केस के आरोपी युवक की वन स्टॉप सेंटर के बाहर चप्पलों से पिटाई, शादी को लेकर हुआ हंगामा / Shivpuri News
- एसपी की जनसुनवाई में महिला ने पेट्रोल डालकर किया आत्महत्या का प्रयास, दहेज प्रताड़ना और कार्रवाई नहीं होने से थी परेशान / Shivpuri News
- टावर पर चढ़े युवक ने लगाया तहसीलदार पर झूठी एफआईआर का आरोप, कलेक्टर से निष्पक्ष जांच की मांग / Shivpuri News
- 700 साल पुराने रास्ते पर दबंगों का कब्जा! 15 दिन से बंद मार्ग खुलवाने ग्रामीण पहुंचे कलेक्टर के दरबार, बच्चों का भविष्य अंधकार में / Shivpuri News
- 21 जून को टैक्सी लेकर निकला, 26 जून को मिली लाश: पत्नी ने दो युवकों पर जताया हत्या का शक, कलेक्टर से लगाई न्याय की गुहार / Shivpuri News










Be First to Comment