Press "Enter" to skip to content

किराने का सामान देने में दुकानदार ने देरी को तो पीटा, दाँत भी तोडा / Shivpuri News

शिवपुरी: बदरवास थाना क्षेत्र के अटलपुर गांव में किराना सामान देने में देरी करने पर दुकानदार की मारपीट कर दी। मारपीट में मुंह का दांत टूट गया और शरीर में भी मूंदी चोटें आईं हैं। आवेदक हरकिशन पुत्र कोमल जाटव निवासी ग्राम अटलपुर का कहना है कि 10 मार्च की शाम 8 बजे किराए की दुकान पर बैठा था।


इसी दौरान गांव का भरत पुत्र खैमा जाटव सहित उसका भाई मोहनसिंह, गोवर्धन पुत्र हरनाम व उसके बेटे सुबह सिंह, ब्रजमोहन और लटूरा पुत्र हल्के मेरी दुकान पर आए। लटूरा ने दुकान पर आकर सामान मांगा। खाना खाकर सामान देने की बात कही तो गाली देने लगा। गाली देने से रोका तो मारने आ गए और मारपीट कर दी। मारपीट में मेरा दांत टूट गया और झोंपड़ी भी तोड़ दी। पुलिस ने आवेदन लेकर मामला जांच में ले लिया है।

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!