Press "Enter" to skip to content

SAF जवानों के साथ मेडिकल कॉलेज स्टाफ सहित होटल मालिक ने की मारपीट / Shivpuri News

शिवपुरी: शहर के मेडिकल कॉलेज के तीन सुपरवाइजरों ने एक होटल संचालक के साथ मिलकर SAF में पदस्थ दो जवानों के साथ जमकर मारपीट कर दी। एक आरक्षक ने भाग कर अपनी जान बचाई लेकिन दूसरे आरक्षक को पकड़कर चारों ने मिलकर जमकर पीट दिया। जान बचा कर भागने वाले आरक्षक ने तत्काल 18वीं बटालियन में अपने मेजर को सूचना दी तब कहीं जाकर आरक्षक को बचाया जा सका। घायल आरक्षक को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

सीएम की ड्यूटी पूरी कर खाना खाने होटल पर पहुचे थे दो आरक्षक

शिवपुरी की 18वी बटालियन एसएएफ में पदस्थ जवान बिंद्रावन पुत्र दयाराम प्रजापति निवासी 18 बटालियन ने बताया कि मेरी ड्यूटी सीएम के दौरे में लगी थी। ड्यूटी खत्म कर शुक्रवार की रात करीब 10 बजे वह मेडीकल कॉलेज के पास स्थित जगन ढ़ाबे पर अपने आरक्षक साथी संतोष बासनेट के साथ खाना खाने पहुंचा था। जहां उन्होंने खाना खाने के लिए तीन पाव चिकिन बनवाया था। लेकिन ढ़ाबा मालिक ने तीन पाव चिकिन बतवाने का चार्ज 470 रूपए मांगे। जब मैने थोड़ा डिस्काउंट करने की बात कही तो ढावा मालिक भड़क गया और उसे गालियां देने लगा। जब मैंने उसे गाली देने से रोका तो वह और ज्यादा आक्रोशित हो गया। इसके बाद मैं और मेरा आरक्षक साथी संतोष वहां से निकल आए।

मेडिकल कॉलेज के स्टाफ ने भी पीटा

एसएएफ में पदस्थ जवान बिंद्रावन ने बताया कि जैसे ही में ढ़ाबे के कुछ आगे पहुंचे, तभी ढ़ाबा मालिक और मेडिकल कॉलेज में UDI कंपनी की ओर से सुपरवाइजर के पद पर काम करे त्रिलोक पटेल, बबलू कुशवाह उर्फ बबलू बागी और एक अन्य सुपरवाइजर उनके पीछे आ गए और उसे पकड़कर चारों ने मारपीट कर जमीन पर पटक दिया। मेरे साथ मारपीट होते देख मेरा साथी संतोष बटालियन की तरफ भाग गया। आरोपियों ने उसे पकडऩे का प्रयास किया। लेकिन उनके हाथ नहीं आया। बाद में आरोपियों ने उसे पकड़कर पुन: मारपीट की। इसके बाद जान बचाकर भागने वाले आरक्षक ने मेजर डैम सिंह को घटना की जानकारी दी, तो बटालियन के अन्य साथी उसे बचाने वहां आए। जिन्हें देखकर आरोपी मौके से भाग गए। सभी आरोपी शराब के नशे में धुत्त थे। उन्होंने उसे धमकी भी दी कि अगर उनकी रिपोर्ट की तो वह उसे जान से मार देंगे। सिटी कोतवाली पुलिस ने चार लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!