Press "Enter" to skip to content

डीजे पर नाचने से मना किया तो विवाहिता का हाथ पकड़ा, बचाने आए पति को पीटा / Shivpuri News

शिवपुरी: पड़ोस में कार्यक्रम में 28 साल की विवाहिता ने डीजे पर नाचने से मना कर दिया तो युवक ने हाथ पकड़ लिया। चिल्लाने पर मदद के लिए आए पति की मारपीट कर दी। पीड़िता में भी चांटा मार दिया। पोहरी थाना पुलिस ने छेड़छाड़ और मारपीट की धाराओं में अपराध पंजीबद्ध कर मामला विवेचना में ले लिया है। जानकारी के मुताबिक 28 साल की विवाहिता ने रिपोर्ट दर्ज कराई है कि 9 मार्च की रात 9 बजे पति पड़ोसी के घर खाना खाने गए थे।


कमरे में अकेली सो रही थी, तभी दरवाजा खटखटाने की आवाज आई। दरवाजा खोला तो मोहल्ले के शिवसिंह जाटव, सुनील जाटव और सिरनाम जाटव थे। तीनों दरवाजे पर खड़े थे। शिवसिंह ने कहा कि चल डीजे पर नाचेंगे। मना किया तो शिवसिंह ने बुरी नीयत से हाथ की कलाई पकड़ ली। चिल्लाने पर पति भी आ गए और शिवसिंह से मेरा हाथ छुड़ाया। शिवसिंह, सुनील और सिरनाम ने पति की लात घूसों से मारपीट कर दी। बीच-बचाव किया तो शिवसिंह ने मुझे भी थप्पड़ मार दिया।

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!