शिवपुरी: शहर के रहने वाले एक शासकीय शिक्षक की लाश बीती शाम एमपी-यूपी बॉर्डर क्षेत्र में बहती बेतवा नदी में मिली है। शिक्षक 8 मार्च को होली खेलने के लिए निकला था। इसके शिक्षक लापता हो गया। परिजनों ने इसकी शिकायत फिजिकल थाने में दर्ज कराई थी।
आरके पुरम हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी का रहने वाला शिक्षक लखनगवां प्रायमरी स्कूल में पदस्थ शिक्षक राजीव श्रीवास्तव 8 मार्च को घर से पुरानी शिवपुरी में अपने मित्रों के साथ पुरानी शिवपुरी में हाेली मनाने के लिए निकले थे। इसके बाद राजीव श्रीवास्तव का कोई सुराग नहीं लग रहा था। गुमशुदगी दर्ज कराने के बाद पुलिस पड़ताल में शिक्षक राजीव की आखरी मोबाइल लोकेशन ओरछा में मिली थी। इसके बाद शिक्षक की ससुराल, शिक्षक की बहन की ससुराल सहित हर संभव स्थान पर शिक्षक का पता किया गया, परंतु शिक्षक का कोई सुराग नहीं लगा। शिक्षक की बाइक का भी कोई सुराग नहीं लग रहा था।
शुक्रवार की शाम शिक्षक राजीव श्रीवास्तव की मोटर सायकल मप्र और उप्र के बार्डर पर स्थित बरूआ सागर में बेतवा नदी के पुल पर खड़ी मिली। शिक्षक का शव नदी के उप्र वाले हिस्से में उतराती मिली। बरूआ सागर थाना प्रभारी आरके रावत के अनुसार शिक्षक की जेब में मिले दस्तावेजों के आधार पर उनकी शिनाख्त की गई। इसके बाद फिजीकल थाना पुलिस को मामले की जानकारी दी गई है। शिक्षक ने आत्महत्या क्यों की इसका फिलहाल खुलासा नहीं हो सका है और न ही कोई कारण सामने आया है। पुलिस के अनुसार शिक्षक के पास से कोई सुसाइड नोट भी बरामद नहीं हुआ है। प्रथम दृष्टया ऐसा प्रतीत हो रहा है कि शिक्षक ने 9 तारीख की रात को पानी में कूंद कर आत्महत्या की होगी।

UP की बेतवा नदी में मिली शिवपुरी के शिक्षक की लाश, होली खेलने निकले थे घर से / Shivpuri News
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
- शिवपुरी में कल इन इलाकों में रहेगी बिजली कटौती: सुबह 5 बजे से दोपहर 12 बजे तक बंद रहेगा सप्लाई / Shivpuri News
- 4 साल की मासूम की मौत के बाद जागा परिवहन विभाग: तीन दिन में 75 बसों की जांच, सवाल- आखिर अब तक किसके संरक्षण में दौड़ रहीं थीं खटारा बसें? / Shivpuri News
- मायापुर पुलिस ने गुमशुदा युवती को किया दस्तयाब, आरोपी गिरफ्तार कर भेजा जेल / Shivpuri News
- मासूम अनय की दर्दनाक मौत के बाद फूटा गुस्सा, CBI जांच और दोषियों पर गैर इरादतन हत्या का केस दर्ज करने की मांग / Shivpuri News
- कोलारस में रफ्तार का कहर: कंटेनर ने बस का इंतजार कर रहे ससुर को कुचला, मौके पर मौत; डेढ़ किमी तक कंटेनर पर टंगा रहा दामाद / Shivpuri News
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »

Be First to Comment