Press "Enter" to skip to content

10वीं के 2 छात्र जा रहे थे पेपर देने, जल्दवाजी के कारण बाइक फिसली, दोनों घायल / Shivpuri News

शिवपुरी में 10वीं कक्षा के 2 छात्र की बाइक अनियंत्रित होकर फिसल गई। इस हादसे में दोनों छात्र गंभीर रूप से घायल हो गए। दोनों छात्रों को अलग अस्पतालों में भर्ती कराया गया है। बताया गया है कि दोनों छात्र 10वीं कक्षा का पेपर देने परीक्षा केंद्र जा रहे थे।

जानकारी के अनुसार इंदार थाना क्षेत्र के गिंदोरा के रहने वाले दो छात्र नीरज जाटव और सतेंद्र गोस्वामी 10 कक्षा के छात्र हैं। आज दोनों का एग्जाम था। दोनों गांव से बाइक पर सवार होकर परीक्षा केंद्र प्राइमरी स्कूल खतोरा के लिए निकले थे। इसी दौरान देहरदा-खतोरा रोड़ धर्म कांटे के पास बाइक अनियंत्रित होकर दुर्घटना का शिकार हो गई। इस हादसे में दोनों छात्र गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के तत्काल बाद राहगिरों ने दोनों छात्रों के परिजनों को इसकी सूचना दी। मौके पर पहुचे परिजन सतेंद्र गोस्वामी को ईसागढ़ के बहेरिया अस्पताल ले गए वहीं नीरज जाटव के परिजनों ने नीरज को जिला अस्पताल में भर्ती कराया है। बताया गया है कि देरी होने के चलते दोनों छात्र तेज रफ्तार से बाइक चला रहे थे। जिससे यह हादसा घटित हुआ।

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!