Press "Enter" to skip to content

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान, केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने छोड़े 2 बाघ, निकलते ही निकली दहाड़ / Shivpuri News

शिवपुरी: जिले में स्थित माधव नेशनल पार्क में 27 साल बाद बाघ की दहाड़ सुनाई दी। सीएम शिवराज सिंह चौहान और केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने शुक्रवार दोपहर दो बाघों को पार्क में रिलीज किया। जैसे ही बाघ पिंजरे से निकला, वह दहाड़ता हुआ बाड़े में भागा।


जिन दो बाघ को पार्क में छोड़ा गया है इनमें से एक बाघिन को बांधवगढ़ और एक बाघ को सतपुड़ा से सुबह ही लाया गया। वैसे 3 बाघ को पार्क में छोड़ा जाना था, लेकिन पन्ना से आने वाली बाघिन घायल है। इस कारण उसे नहीं लाया जा सका है। इस बाघिन को ठीक होने के बाद दो से तीन दिन में पहुंचाया जाएगा। बाघों को रिलीज करते समय सीएम और सिंधिया के अलावा बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा, मंत्री यशोधरा राजे सिंधिया, वन मंत्री विजय शाह, सांसद केपी यादव, प्रभारी मंत्री महेंद्र सिंह सिसौदिया भी नेशनल पार्क पहुंचे थे।

बाघ मित्रों से सीएम ने की बात, कहा-हजारों को मिलेगा रोजगार

बाघ मित्रों से बात करते हुए सीएम शिवराज ने कहा- बाघ के यहां आने को लेकर आपने हमें दाे चीजें बताई। एक तो इको सिस्टम बना रहेगा, संतुलन के लिए सब जरूरी है। दूसरा रोजगार बढ़ेगा। टूरिस्ट को एंट्री मिलते ही यहां बढ़ी संख्या में टूरिस्ट आएंगे। रोजगार के साथ ही शिवपुरी काे विश्व स्तर पर पहचान मिलेगी। हजारों लोगों को यहां से रोजगार मिलेगा।

पन्ना में बाघिन पकड़ी गई, घायल मिली

नेशनल पार्क प्रबंधन के अनुसार बांधवगढ़ से बाघिन सुबह साढ़े 8 बजे, जबकि सतपुड़ा से बाघ सुबह 11 बजे शिवपुरी पहुंचा। पन्ना से आने वाली बाघिन को गुरुवार रात तक पन्ना नेशनल पार्क की रेस्क्यू टीम पकड़ने में असफल रही थी। शुक्रवार सुबह 3 बजे से फिर पन्ना टाइगर रिजर्व की टीम ने उसे पकड़ने का रेस्क्यू अभियान चलाया, जो चार घंटे बाद सफल हुआ। सुबह करीब 7 बजे हाथियों की मदद से मादा बाघ को पकड़ा लिया गया, लेकिन मेडिकल टीम ने जब चेक किया तो वह घायल मिली।

बाघ मित्र प्रियंका चतुर्वेदी ने कहा कि बाघ के आने की हमें खुशी है। यदि इन बाघों को कोई क्षति पहुंचाने की कोशिश करेगा तो हम अपने उच्च अधिकारियों को इसकी तत्काल सूचना देंगे।

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!