Press "Enter" to skip to content

प्रभारी मंत्री महेंद्र सिंह सिसौदिया, वन मंत्री कुंवर विजय शाह, लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी राज्य मंत्री बृजेन्द्र सिंह, कल शिवपुरी में / Shivpuri News

यह हैं प्रभारी मंत्री महेंद्र सिसौदिया का शिवपुरी कार्यक्रम दौरा
पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग तथा जिले के प्रभारी मंत्री महेन्द्र सिंह सिसौदिया एक दिवसीय प्रवास के दौरान 10 मार्च को शिवपुरी में आएगें।
निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार 10 मार्च को दोपहर 12 बजे माधव नेशनल पार्क पहुंचेगे। दोपहर 2.10 बजे केन्द्रीय मंत्री एवं मुख्यमंत्री के साथ कार्यक्रम में सम्मिलित होंगे। दोपहर 2.25 बजे शिवपुरी हवाई पट्टी जाएगें। दोपहर 2.35 बजे दो बत्ती चौराहे तथा स्थानीय पोलोग्राउण्ड पर आयोजित कार्यक्रम में सम्मिलित होंगे। शाम 5.05 बजे शिवपुरी से ग्वालियर के लिए प्रस्थान करेंगे।
समाचार क्रमांक 50/2023       —00—

यह हैं वन मंत्री डॉ.कुंवर विजय शाह का कार्यक्रम दौरा
वन मंत्री डॉ.कुंवर विजय शाह एक दिवसीय प्रवास के दौरान 10 मार्च को शिवपुरी आएगें। निर्धारित कार्यक्रम अनुसार डॉ.शाह 10 मार्च को दोपहर 11.30 बजे सेलिंग क्लब रेस्ट हाउस माधव नेशनल पार्क जाएगें। दोपहर 1.40 बजे टाईगर रिलीज कार्यक्रम- माधव नेशनल पार्क में शामिल होंगे। इसके उपरांत दोपहर 2.35 बजे दो बत्ती चौराहा शिवपुरी एवं पोलोग्राउंड स्थित जनसभा कार्यक्रम में सम्मिलित होंगे। शाम 5.30 बजे शिवपुरी से इंदौर के लिए प्रस्थान करेंगे।

यह हैं लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी राज्य मंत्री बृजेन्द्र सिंह यादव का कार्यक्रम दौरा
लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी राज्य मंत्री बृजेन्द्र सिंह यादव एक दिवसीय प्रवास के दौरान 10 मार्च को शिवपुरी आएगें। निर्धारित कार्यक्रम अनुसार राज्यमंत्री श्री यादव 10 मार्च को दोपहर 1 बजे माधव नेशनल पार्क में आयोजित कार्यक्रम में सम्मिलित होंगे। इसके उपरांत शाम 5 बजे शिवपुरी से ग्वालियर के लिए प्रस्थान करेंगे।

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!