Press "Enter" to skip to content

नशे में चूर तीन वाहनों को रौंदा, राहगीरों ने भागकर बचाई जान / Shivpuri News

शिवपुरी: शहर में बीते रात रफ्तार का कहर देखने को मिला। जहां एक शराब के नशे में चूर कार के ड्राइवर ने तीन वाहनों को रौंद दिया। साथ ही कई लोग इस कार की चपेट में आने से बाल बाल बच गए। सिटी कोतवाली पुलिस ने दो युवकों गिरफ्तार कर मामला दर्ज कर लिया है। प्रत्यक्षदर्शियों की माने तो कार में तीन लोग ओर सवार थे जो भागने में कामयाब रहे।


राजेश्वरी रोड के रहने वाले सतीश शर्मा ने बताया कि रात करीब 8:40 पर एक शिफ्ट डिजायर कार MP33C7339 के ड्राइवर ने शराब के नशे में राजेश्वरी रोड पर कहर बरपा दिया। कार के ड्राइवर ने तेज रफ्तार कार को मेरे घर के बाहर खड़ी बलीनो, पल्सर बाइक और एक स्कूटी में जोरदार टक्कर मार दी। कार की टक्कर से मेरे तीनों वाहन क्षतिग्रस्त हुए है। गनीमत रही कार की चपेट में बाद में कोई राहगीर नहीं आया नहीं तो बड़ा हादसा भी घटित हो सकता था।

प्रत्यक्षदर्शियों की माने तो कार में 5 युवक सवार थे जो शराब के नशे में धुत थे। कार की डिग्गी में शराब की बोतले पड़ी हुई थी। कार हादसे का शिकार होते ही कार में सवार पीछे बैठे तीन युवक को छोड़कर भाग निकले थे। कार का ड्राइवर और एक उसके साथी को सिटी कोतवाली पुलिस के हवाले कर दिया है। कोतवाली पुलिस ने बड़ौदी क्षेत्र के रहने वाले नीलम यादव और उसके साले को गिरफ्तार कर मामला दर्ज कर लिया है।

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!