शिवपुरी: जिले में 10 मार्च को तीन बाघ माधव नेशनल पार्क में छोड़े जाने हैं। लोग बाघों को देखने के लिए उत्साहित हैं। लेकिन इसी माधव नेशनल पार्क में डेढ़ सैकड़ा से अधिक तेंदुए मौजूद हैं, जो समय समय पर अपनी उपस्थिति दर्ज कराते रहते हैं।
बीती रात फिर एक बार तेंदुए ने अपनी उपस्थिति दर्ज कराई है शिवपुरी जिले के धोलागढ़-मगरोनी मार्ग पर यह तेंदुआ राहगीरों को दिखाई दिया जिन्होंने तेंदुए को अपने कैमरे में कैद कर लिया।
बारातियों को दिखाई दिया तेंदुआ
जानकारी के अनुसार बीते रोज नरवर जनपद अध्यक्ष गौरव पाल के भाई ऋषभ पाल की बारात मगरौनी के लिए रवाना हुई थी। शिवपुरी के रहने वाले नेपाल सिंह भी इस बारात में शामिल होने के लिए अपनी कार से मगरोनी के लिए निकले थे।
नेपाल जब अपने साथियों के साथ धोलागढ़-मगरोनी मार्ग से होकर गुजर रहे थे इसी दौरान लगभग रात करीब 7:45 पर उन्हें डोंगरी खदान के पास सड़क के बीचो बीच एक तेंदुआ बैठा दिखाई दिया हालांकि कार को देखने के बाद तेंदुआ सड़क किनारे जाकर बैठ गया।
इसी दौरान नेपाल सिंह ने अपने कैमरे मैं तेंदुए के विचरण को कैद कर लिया। तेंदुए का अब यह वीडियो बाघ आने से पहले खूब वायरल हो रहा है।

बारातियों का रास्ता रोककर बैठा था तेंदुआ, कैमरे में किया कैद / Shivpuri News
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
- शिवपुरी के अत्याधुनिक मुख्य डाकघर का लोकार्पण, सिंधिया ने खुद टोकन लेकर समझाई डिजिटल व्यवस्था / Shivpuri News
- शिवपुरी में देश के 7वें पोस्टल ट्रेनिंग सेंटर की नींव, अब डाक कर्मचारियों को नहीं जाना पड़ेगा 600 किमी दूर / Shivpuri News
- राजस्थान से शिवपुरी आया था स्मैक बेचने, 38.50 ग्राम स्मैक के साथ रवि जोगी गिरफ्तार / Shivpuri News
- हत्या के मामले में छह माह से फरार परमाल यादव गिरफ्तार, गिरफ्तारी वारंटी बनवीर लोधी भी पकड़ा / Shivpuri News
- अहमदाबाद से 16 वर्षीय नाबालिग सुरक्षित दस्तयाब, बहला-फुसलाकर ले जाने वाला आरोपी गिरफ्तार / Shivpuri News
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »

Be First to Comment