शिवपुरी: बस स्टैंड पर मैकेनिक को पुलिस ने बाइकों के कलपुर्जे और इंजन जब्ती में लेकर जांच कराई तो वाहन चोर गिरोह हत्थे चढ़ गया। चौंकाने वाली बात यह है कि नई उम्र के युवा गांवों से शिवपुरी शहर आकर लगातार बाइक चोरी कर रहे थे। तीन बदमाशों से चोरी की 18 बाइक जब्त की हैं। साथ ही मैकेनिक से चोरी हुईं बाइकों के पांच इंजन बरामद हुए हैं। जबकि मास्टर माइंड अभी फरार है।
जानकारी के मुताबिक शिवपुरी शहर के अलग-अलग हिस्से से आए दिन बाइक चोरियां जा रहीं थीं। एसएसपी राजेश सिंह चंदेल ने बताया कि पुलिस टीम ने नए बस स्टैंड के पास मैकेनिक की दुकान पर चोरी की बाइकों के कलपुर्जे निकालकर दूसरी बाइकों लगाने की सूचना लगी। पुलिस ने मैकेनिक अनिल (25) पुत्र उपाई धाकड़ निवासी ठेह थाना सिरसौद को पकड़ा और पांच बाइक इंजन के चेसिस नंबर के आधार पर छानबीन की तो चोरी के निकले। पूछताछ की तो उसने शहर से चोरी जा रहीं बाइकों के बारे में सारा राज उगल दिया। पुलिस ने तीन बदमाशों को चोरी की 18 बाइकों के साथ धर दबोचा।
बता दें कि शहर से लंबे समय से बाइक चोरियां जा रहीं थीं। जबकि पुलिस स्मैकची और पुराने शातिर चाेरों के पीछे लगी थी। बाइक मैकेनिक के पकड़े जाने पर नया बाइक चोर गिरोह सामने आया है। पुलिस को बदमाशों से चोरी की ज्यादातर हीरो डीलक्स बाइक बरामद हुईं हैं। एक झटके में बाइक का लॉक टूट जाता था और चाबी लगाकर आसानी से बाइक चुराकर ले जाते थे। ।
गांवों में ले जाकर 3 से 5 हजार रु. में चोरी की बाइक बेच रहे थे: वाहन चोर गिरोह शिवपुरी शहर से बाइक चुराकर गांवाें में खपा रहा था। महज 3 से 5 हजार रु. में चोरी की बाइक बेच रहे थे। मैकेनिक अनिल धाकड़ चोरी की बाइकों के कलपुर्जे व इंजन से अपनी दुकान चला रहा था। शहर में चोरी के बाइक इंजनों की मदद से पुलिस गिरोह तक पहुंची। धर्मेंद्र धाकड़ पहले भी पकड़ा जा चुका है। जबकि गिरोह का अन्य सदस्य कभी नहीं पकड़ा गया।
मास्टर माइंड कार्तिक फरार, पकड़े जाने पर और बाइक होंगी जब्त
शिवपुरी शहर से बाइक चोरियां करने वाले शिवकुमार (20) पुत्र मोहनलाल धाकड़ निवासी डेहरवारा थाना तेंदुआ, रमाकांत (22) पुत्र घनश्याम रावत निवासी ग्राम गिरवानी थाना गोवर्धन और धर्मेंद्र (24) पुत्र रामसिंह धाकड़ निवासी ग्राम डेहरवारा थाना तेंदुआ को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। जबकि मास्टर माइंड कार्तिक धाकड़ फरार है। पुलिस का मानना है कि कार्तिक की गिरफ्तारी होने पर चोरी की और भी कई बाइकें बरामद होने की उम्मीद है।
मुख्य आरोपी अभी फरार है
18 बाइक बरामद हुईं हैं। मुख्य आरोपी अभी फरार है, उसके पकड़े जाने पर चोरी की और भी बाइक बरामद होने की उम्मीद है। – अमित सिंह भदौरिया, नगर निरीक्षक, सिटी कोतवाली थाना शिवपुरी

चोरी की बाइकों के पुर्जे दूसरी गाड़ियों में लगा रहा मैकेनिक दबोचा, तीन चोरों से 18 बाइक बरामद / Shivpuri News
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
- शिवपुरी के अत्याधुनिक मुख्य डाकघर का लोकार्पण, सिंधिया ने खुद टोकन लेकर समझाई डिजिटल व्यवस्था / Shivpuri News
- शिवपुरी में देश के 7वें पोस्टल ट्रेनिंग सेंटर की नींव, अब डाक कर्मचारियों को नहीं जाना पड़ेगा 600 किमी दूर / Shivpuri News
- राजस्थान से शिवपुरी आया था स्मैक बेचने, 38.50 ग्राम स्मैक के साथ रवि जोगी गिरफ्तार / Shivpuri News
- हत्या के मामले में छह माह से फरार परमाल यादव गिरफ्तार, गिरफ्तारी वारंटी बनवीर लोधी भी पकड़ा / Shivpuri News
- अहमदाबाद से 16 वर्षीय नाबालिग सुरक्षित दस्तयाब, बहला-फुसलाकर ले जाने वाला आरोपी गिरफ्तार / Shivpuri News
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »

Be First to Comment