शिवपुरी: लगातार गर्मी पड़ने के बाद मार्च के चौथे दिन शाम को दक्षिण दिशा से अचानक काली घटाएं घिर आईं। जिले की कोलारस तहसील, शिवपुरी शहर सहित पोहरी तहसील में तेज हवाओं के साथ बारिश हुई। बैराड़ में भी हल्की बूंदाबांदी हुई है। बारिश के संग तेज हवाओं के कारण खेतों में खड़ी गेहूं की फसल आड़ी हो गई है। इससे उत्पादन प्रभावित हो सकता है। साथ ही सरसों, मसूर और चना फसल के लिए बेमौसम बारिश नुकसान दायक है। जानकारी के मुताबिक शिवपुरी शहर में शाम 4 बजे के बाद दक्षिण दिशा से अचानक काली घटाएं घिर आईं। शाम 4:40 बजे से तेज हवाएं चलने लगीं और शाम 5 बजे तक तेज हवाओं के संग बारिश होने लगी।
करीब दस से पंद्रह मिनिट तक बारिश का दौर चला। वहीं कोलारस में भी शाम को दस से पंद्रह मिनिट तक बारिश हुई। तहसील के लुकवासा कस्बे सहित आसपास गांवों में भी बारिश हुई है। पोहरी में भी आठ से दस मिनिट तक बारिश हुई है। जबकि बैराड़ क्षेत्र में बूंदाबांदी हुई है। बदरवास नगर में भी पांच मिनिट तक बूंदाबांदी हुई। जबकि जिले भर के आसमान पर बादल छाए। बादलों के साथ ही किसानों की चिताएं बढ़ गईं हैं।
पारा 3.30 नीचे आया
बादल छाने व बारिश के चलते चौबीस घंटे में दिन का पारा 3.3 डिग्री सेल्सियस नीचे आ गया है। जबकि रात के पारे में 0.9 डिग्री का उछाल आया है। शनिवार को अधिकतम पारा 32.2 डिग्री और न्यूनतम 19.8 रहा।
आगे क्या : तीन दिन तक बारिश के आसार
ग्रामीण कृषि मौसम सेवा केंद्र के मुताबिक जिले में रविवार को 1.9 मिमी, सोमवार को 2.5 मिमी और मंगलवार को 2.3 मिमी बारिश हो सकती है।

कोलारस, शिवपुरी और पोहरी में पानी बरसा, गेहूं फसल आड़ी हुई / Shivpuri News
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
- शिवपुरी के अत्याधुनिक मुख्य डाकघर का लोकार्पण, सिंधिया ने खुद टोकन लेकर समझाई डिजिटल व्यवस्था / Shivpuri News
- शिवपुरी में देश के 7वें पोस्टल ट्रेनिंग सेंटर की नींव, अब डाक कर्मचारियों को नहीं जाना पड़ेगा 600 किमी दूर / Shivpuri News
- राजस्थान से शिवपुरी आया था स्मैक बेचने, 38.50 ग्राम स्मैक के साथ रवि जोगी गिरफ्तार / Shivpuri News
- हत्या के मामले में छह माह से फरार परमाल यादव गिरफ्तार, गिरफ्तारी वारंटी बनवीर लोधी भी पकड़ा / Shivpuri News
- अहमदाबाद से 16 वर्षीय नाबालिग सुरक्षित दस्तयाब, बहला-फुसलाकर ले जाने वाला आरोपी गिरफ्तार / Shivpuri News
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »

Be First to Comment