शिवपुरी: शिवपुरी के कोतवाली थाना क्षेत्र अंतर्गत आने वाले ग्राम बड़ौदी में एक 6 साल की बच्ची के साथ छेड़खानी का मामला सामने आया है. वहीं कोतवाली थाना पुलिस ने छेड़खानी का मामला दर्ज कर लिया है.
जानकारी के अनुसार बडोदी की रहने वाली 6 साल की मासूम बच्ची ने परिजन सहित उपस्थित होकर कोतवाली में शिकायत दर्ज कराई है. बच्चे के पिता ने बताया कि 1 मार्च 2023 को शाम के 7 बजे बेटी घर के बाहर खेल रही थी. थोड़ी देर बाद फ्रेश होने के लिए घर के बाहर जब मैं निकला तो मैंने देखा बेटी घर के बाहर नहीं है. जिसके बाद उसने देखा तो एक व्यक्ति गोद में एक बच्चे को लेकर जा रहा था तब उसका पीछा करने पर देखा तो कोई आदमी बच्ची को गोद में नाले के पास कचरे के ढेर के अंदर ले गया जब पिता वहां पहुंचा तो उसने देखा कि आदमी बड़ौदी का रहने वाला बबलू शिकारी है जिसने बच्ची को जमीन पर लिटा दिया और कपड़े उतारने जा रहा था. इतने में वह चिल्लाया और आवाज सुनकर बबलू अंधेरे का फायदा उठाकर भाग खड़ा हुआ जिसके बाद बेटी ने पिता को बताया कि अंकल मुझे 20 रुपए देने की कहकर अपने साथ लाए थे. इसके बाद मासूम बच्ची के साथ पिता थाने पहुंचे और उन्होंने शिकायत दर्ज कराई है कोतवाली थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है.

20 रुपए का लालच देकर 6 साल की मासूम बच्ची को ले गया और….. / Shivpuri News
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
- शिवपुरी के अत्याधुनिक मुख्य डाकघर का लोकार्पण, सिंधिया ने खुद टोकन लेकर समझाई डिजिटल व्यवस्था / Shivpuri News
- शिवपुरी में देश के 7वें पोस्टल ट्रेनिंग सेंटर की नींव, अब डाक कर्मचारियों को नहीं जाना पड़ेगा 600 किमी दूर / Shivpuri News
- राजस्थान से शिवपुरी आया था स्मैक बेचने, 38.50 ग्राम स्मैक के साथ रवि जोगी गिरफ्तार / Shivpuri News
- हत्या के मामले में छह माह से फरार परमाल यादव गिरफ्तार, गिरफ्तारी वारंटी बनवीर लोधी भी पकड़ा / Shivpuri News
- अहमदाबाद से 16 वर्षीय नाबालिग सुरक्षित दस्तयाब, बहला-फुसलाकर ले जाने वाला आरोपी गिरफ्तार / Shivpuri News
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »

Be First to Comment