शिवपुरी: खबर जिले के बदरवास थाना क्षेत्र के कांठी गांव से आ रही है। जहां चुनावी रंजिश को लेकर हारने बाले प्रत्याशी के समर्थकोंं ने सरपंच और सहायक सचिव की जमकर मारपीट की है। इस हादसे में सरपंच सचिव और उसने 6 साथियों को चोटे आई है। इस मामले में 6 लोगों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने आरोपीयों के खिलाफ बलवा और हत्या के प्रयास सहित शासकीय कार्य में बाधा की धाराओं में मामला दर्ज कर लिया है।
जानकारी के अनुसार काठी गांव में सरपंची के चुनाव में ठाकुरलाल धाकड ने सरपंच नत्था जाटव का समर्थन किया था। जिसके चलते नत्था जाटव गांव का सरपंच बन गया। ठाकुरलाल ने बताया है कि उसका बेटा मुकेश धाकड इस पंचायत में रोजगार सहायक है। जिसके चलते आज वह पंचायत में शासकीय योजनाओं के काम से पंचायत में काम कर रहा था। तभी हारने बाले पक्ष से लगभग डेढ दर्जन लोंगों ने सहायक सचिव और सरपंच नत्था जाटव को घेरकर लाठियों से पीटना प्रारंभ कर दिए।
ठाकुरलाल ने बताया है इस हादसे में ठाकुरलाल और ईश्वर लाल,मुकेश,मनोज धाकड और नत्था जाटव को गंभीर चोटे आई है। पीडित ठाकुरलाल ने बताया है कि यह हमलाखेरू, हरिचरण, पहलवान,अजीत धाकड, धर्मेन्द्र उर्फ भोला,उमेश,अनिल,सचिन, प्रियचरण,मुनेश बलबीर, जयमंडल , अरविंद,पदम बालकिशन बीरेन्द्र धाकड,शाहरूक खान और अजीज खान ने इनपर हमला बोला है। । जिसमें लगभग आधा सैंकडा लोग घायल है। घायलों का जिला चिकित्सालय में उपचार जारी है। इस मामले में पुलिस ने सभी आरोपीयों के खिलाफ हत्या के प्रयास की धारा सहित हरिजन एक्ट की धाराओं में मामला दर्ज कर विवेचना में ले लिया है।

चुनावी रंजिस को लेकर खुनी संघर्ष: सरपंच-सचिव दोनों पक्षों के लोग घायल, मामला दर्ज / Shivpuri News
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
- शिवपुरी के अत्याधुनिक मुख्य डाकघर का लोकार्पण, सिंधिया ने खुद टोकन लेकर समझाई डिजिटल व्यवस्था / Shivpuri News
- शिवपुरी में देश के 7वें पोस्टल ट्रेनिंग सेंटर की नींव, अब डाक कर्मचारियों को नहीं जाना पड़ेगा 600 किमी दूर / Shivpuri News
- राजस्थान से शिवपुरी आया था स्मैक बेचने, 38.50 ग्राम स्मैक के साथ रवि जोगी गिरफ्तार / Shivpuri News
- हत्या के मामले में छह माह से फरार परमाल यादव गिरफ्तार, गिरफ्तारी वारंटी बनवीर लोधी भी पकड़ा / Shivpuri News
- अहमदाबाद से 16 वर्षीय नाबालिग सुरक्षित दस्तयाब, बहला-फुसलाकर ले जाने वाला आरोपी गिरफ्तार / Shivpuri News
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »

Be First to Comment