शिवपुरी: करैरा अनुविभाग के अमोला थाना क्षेत्र में आने वाली ग्राम पंचायत अमोला क्रेशर से सड़क को क्रॉस करते समय 6 साल की सुनैना को तेज रफ्तार कार ने टक्कर मार दी। इस घटना में सुनैना की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद कार चालक भाग गया, लेकिन जाते-जाते अपना सबूत छोड़ गया। बताया जा रहा है कि सुनैना ओर कार की टक्कर में कार की नंबर प्लेट टूट गई और घटना स्थल पर ही पड़ी मिली है।
जानकारी के अनुसार, नरवर अमोला मार्ग पर स्थित अमोला क्रेशर पंचायत की आदिवासी बस्ती में निवास करने वाली सुनैना (6) पिता कलुआ आदिवासी खेत से अपने बस्ती में जा रही थी। मंगलवार की शाम 7 बजे सुनैना ने अपनी बस्ती में जाने के लिए रोड क्रॉस किया, तो नरवर की ओर से फोरलेन की तरफ जा रही एक तेज रफ्तार कार ने सुनैना मे जोरदार टक्कर मार दी।
कार की टक्कर इतनी तेज थी कि सुनैना कई मीटर दूर जा गिरी। इस हादसे में सुनैना की मौके पर मौत हो गई। बताया जा रहा है कि घटना के बाद कार चालक मौके से फरार हो गया, लेकिन सुनैना और कार की टक्कर के कारण कार की नंबर प्लेट एम पी 33 सी 9695 मौके पर गिर गई।
हादसे के बाद डायल 100 को कॉल किया गया, लेकिन वह सुबह तक नहीं पहुंची। ग्रामीण सुनैना की लाश को रात भर घर में रखे रहे। सुबह ऑटो से परिजन सुनैना की बॉडी को लेकर अमोला थाने पहुंचे, जहां आज बुधवार को कागजी कार्रवाई कर लाश को पीएम हाउस पहुंचाया गया। मौके पर मिली नंबर प्लेट के आधार पर सर्च की गई तो यह कार अमोला गांव के रहने वाले सुरजीत पिता हरदास श्रीवास्तव के नाम पर रजिस्टर्ड है। यह कार ग्रे कलर मारुति सेलेरियो है।

6 साल की बच्ची की मौके पर मौत, एम्बुलेंस नहीं पहुंची, तो ऑटो से शव अस्पताल पहुंचाया / Shivpuri News
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
- शिवपुरी में कल इन इलाकों में रहेगी बिजली कटौती: सुबह 5 बजे से दोपहर 12 बजे तक बंद रहेगा सप्लाई / Shivpuri News
- 4 साल की मासूम की मौत के बाद जागा परिवहन विभाग: तीन दिन में 75 बसों की जांच, सवाल- आखिर अब तक किसके संरक्षण में दौड़ रहीं थीं खटारा बसें? / Shivpuri News
- मायापुर पुलिस ने गुमशुदा युवती को किया दस्तयाब, आरोपी गिरफ्तार कर भेजा जेल / Shivpuri News
- मासूम अनय की दर्दनाक मौत के बाद फूटा गुस्सा, CBI जांच और दोषियों पर गैर इरादतन हत्या का केस दर्ज करने की मांग / Shivpuri News
- कोलारस में रफ्तार का कहर: कंटेनर ने बस का इंतजार कर रहे ससुर को कुचला, मौके पर मौत; डेढ़ किमी तक कंटेनर पर टंगा रहा दामाद / Shivpuri News
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »

Be First to Comment