Press "Enter" to skip to content

स्मैक ने ली 22 साल के युवक की जान, कॉलोनीवासियों ने रखी कार्रवाई की मांग / Shivpuri News

शिवपुरी में स्मैक ने नशे की लत ने एक 22 साल के युवक की जान ले ली, इससे पहले भी स्मैक के नशे के आदि हो चुके युवाओं ने अपनी जान गवाई है। लगातार युवाओं में बढ़ रहे स्मैक चलन चलते फिर एक युवा मौत हो गई।

जानकारी के अनुसार देहात थाना क्षेत्र के खेड़ापति मंदिर के पीछे अहीर मोहल्ला का रहने वाला 22 वर्षीय राजू यादव पुत्र हरभजन सिंह यादव लंबे समय से स्मैक का नशा करता था। ओवरडोज के चलते 3 दिन पहले राजू यादव की तबीयत भी बिगड़ गई थी राजू यादव को उपचार के लिए मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया था जहां से उसे बाद में छुट्टी दे दी गई थी।

बीती रात राजू यादव की फिर एक बार तबीयत बिगड़ गई। राजू के परिजनों उसे जिला अस्पताल में लेकर पहुंचे थे। परन्तु डॉक्टरों ने राज यादव को मृत घोषित कर दिया। देहात थाना पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराने के बाद शव परिजनों को सौंप मर्ग कायम कर विवेचना में लिया है।

मोहल्ले के लोगों ने रखी थानेदार से स्मैक पर कार्यवाही की मांग –

राजू यादव की मौत के बाद आज लगभग डेढ़ दर्जन अहीर मोहल्ले के रहने वाले करीब डेढ़ दर्जन लोग देखा थाने पर पहुंचे जहां उन्होंने थाना प्रभारी विकास यादव से चर्चा की। शिवा यादव का कहना है कि स्मैक के चलते कई युवा काल के गाल में समा चुके हैं। स्मैक का सबसे ज्यादा व्यापार शिवपुरी शहर के देहात थाना क्षेत्र में सबसे अधिक चल रहा है। युवा इन स्मैक के सौदागरों के चंगुल में फसकर स्मैक के आदि होकर अपनी जान गवा रहे हैं। आज सभी मोहल्ले के वासियों ने मिलकर स्मैक के कारोबारियों पर सख्त से सख्त कार्यवाही करने की है।

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!