शिवपुरी: घर से स्कूटी पर सवार होकर पुलिस कंट्रोल रूम के पास बने होटल पीएस मैं शादी दावत खाने जा रहे दंपति को एसपी ऑफिस के पास सम्मोहित कर दो बाइक सवार बदमाशों ने उनकी अंगूठी और चैन लूट ली। बदले में उन्हें खाली कागज में कंकड़ थमा दिए। घटना की जानकारी पीड़ित दंपति ने कोतवाली थाना जाकर शिकायत दर्ज कराई, लेकिन तब तक बदमाश रफूचक्कर हो गए। हालांकि वह सीसीटीवी फुटेज में कैद हो गए।
रविवार दोपहर शहर के सावरकर कॉलोनी में रहने वाले जड़ी-बूटी व्यवसायी संजय जैन 53 वर्ष पत्नी ममता जैन 52 वर्ष के साथ अपने स्कूटर से प्रधान परिवार के यहां आयोजित शादी समारोह में खाना खाने दोपहर 2 बजे घर से निकले। पीड़ित ममता संजय जैन ने बताया कि जैसे ही वह राजेश्वरी मंदिर के पास 2:14 मिनट पर पहुंचे वैसे ही बाइक सवार दो बदमाशों ने इनकी गाड़ी को ओवरटेक करने का प्रयास किया। लेकिन वह इसे अनदेखा कर आगे बढ़ गए। जैसे ही एसपी कोठी के पास पहुंचे वैसे ही वहां हाथ देकर दोनों बदमाशों ने गाड़ी को रोका और बोले कोरोना का समय चल रहा है और तुम बिना मास्क पहने घर से निकल रहे हो।
आगे लूट की घटना हो गई है, सोने के जेवरात भी आप पहने हुए हो। एक काम करिए इन जेवरात को कागज की पुड़िया में रखिए। दंपति की माने तो इसी दौरान एक अन्य बाइक सवार को भी रोका और उसे भी गले से चेन उतारने को कहा। जब उस युवक ने गले से चैन उतार कर उन बदमाशों को दे दी। हम एक पल को बेसुध हुए। और पत्नी ममता ने गले में पहना हुआ सोने का हार और पैंडल तथा पति संजय कुमार ने हाथ में पहनी हुई दोनों अंगूठियां बदमाशों को सौंप दीं। बदमाशों ने इन्हें कागज की पुड़िया में रखा और एक पुड़िया वापस देकर कहा तुम इसे चौराहे तक मत खोलना।
डरे सहमे दंपति स्कूटर से आगे बढ़े और जैसे ही होटल पीएस से 200 मीटर दूरी पर बने पुलिस कंट्रोल रूम के बाहर उन्होंने पुड़िया खोली तो उसमें चार कंकड़ निकले। इस मामले में कोतवाली थाना प्रभारी अमित भदौरिया का कहना है कि आरोपी अभी पकड़ से दूर हैं, हम पड़ताल में लगे हुए हैं।

दावत खाने स्कूटी से जा रहे दंपति को रास्ते में रोककर बदमाशों ने सम्मोहित कर चेन अंगूठी लूटी / Shivpuri News
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
- शिवपुरी में कल इन इलाकों में रहेगी बिजली कटौती: सुबह 5 बजे से दोपहर 12 बजे तक बंद रहेगा सप्लाई / Shivpuri News
- 4 साल की मासूम की मौत के बाद जागा परिवहन विभाग: तीन दिन में 75 बसों की जांच, सवाल- आखिर अब तक किसके संरक्षण में दौड़ रहीं थीं खटारा बसें? / Shivpuri News
- मायापुर पुलिस ने गुमशुदा युवती को किया दस्तयाब, आरोपी गिरफ्तार कर भेजा जेल / Shivpuri News
- मासूम अनय की दर्दनाक मौत के बाद फूटा गुस्सा, CBI जांच और दोषियों पर गैर इरादतन हत्या का केस दर्ज करने की मांग / Shivpuri News
- कोलारस में रफ्तार का कहर: कंटेनर ने बस का इंतजार कर रहे ससुर को कुचला, मौके पर मौत; डेढ़ किमी तक कंटेनर पर टंगा रहा दामाद / Shivpuri News
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »

Be First to Comment