शिवपुरी: अमोला थाना क्षेत्र के सिरसौद गांव में गुप्ता परिवार को घर में ताला लगाकर शादी में जाना काफी महंगा पड़ गया। चोरों ने उनके सूने घर को निशाने पर लिया और घर में घुसकर वहां से सोने-चांदी के जेबरात सहित 40 हजार रूपए नगदी चोरी कर लिए। जिसकी शिकायत गुप्ता परिवार के मुखिया आनंद कुमार गुप्ता ने थाने में दर्ज कराई है। पुलिस ने अज्ञात चोर के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। चोरी की वारदात सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है।
जानकारी देते हुए फरियादी आनंद पुत्र अमरचंद्र गुप्ता निवासी सिरसौद ने अपने भाई महेंद्र गुप्ता के साथ थाने आकर रिपोर्ट दर्ज कराई कि घर के सभी सदस्य मकान में ताला लगाकर दिनारा में आयोजित एक शादी समारोह में शामिल होने गए थे। इस दौरान उनका घर सूना पड़ा था। रात में कोई अज्ञात चोर उनके घर में घुस गया। वहां से अलमारी का कुंदा तोड़कर उसमें रखे सोने-चांदी के जेवरात, सोने की दो अंगूठी, चांदी की दो पायले, चांदी के 10 सिक्के, 10 जोड़ी बिछिया और 40 हजार रूपए नगद कुल कीमत 1 लाख 10 हजार का माल ले गए।
सीसीटीवी में दिखा चोर
आज उनके पड़ोसी सुरेंद्र गौतम ने फोन कर बताया कि उनके घर का ताला टूटा पड़ा है। इसके बाद वह अपने घर वापस आए तो उन्हें घर के मुख्य दरवाजे का ताला टूटा मिला। छत के रास्ते से फर्सी हटी हुई मिली। वह देखकर समझ गए कि चोर उनके घर में घुस आए थे। उन्होंने अपने कमरे की तलाशी ली, तो वहां सारा सामान बिखरा पड़ा था और अलमारी भी टूटी पड़ी थी। अलमारी में रखा सारा सामान गायब था। सीसीटीवी में देखा तो चोर स्पष्ट दिखाई दे रहा है। गुप्ता परिवार व पड़ोसी उसकी पहचान नहीं कर सके।
अमोला थाना प्रभारी संतोष भार्गव का कहना है कि सीसीटीवी फुटेज के आधार पर जांच की जा रही है। चोर की जानकारी के लिए सोशल मीडिया को भी माध्यम बना रहे हैं।

सोने-चांदी के जेवरात सहित 1 लाख का हुआ नुकसान, CCTV में दिखा चेहरा / Shivpuri News
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
- 7 माह की गर्भवती विवाहिता ने पति व ससुराल पक्ष पर लगाए दहेज प्रताड़ना और घरेलू हिंसा के गंभीर आरोप / Shivpuri News
- मंदिर में इंसानी मल-मूत्र फेंकने से फैला आक्रोश, ग्रामीण हुए एकत्रित, परिजनों ने आरोपित को वाहन में बैठाकर ले जाने से रोका / Shivpuri News
- प्रेम विवाह के बाद नवदंपति ने एसपी से लगाई सुरक्षा की गुहार, बालिग होने का दिया हलफनामा / Shivpuri News
- बड़ौदी में महिला ने फांसी लगाकर की आत्महत्या, शादी से लौटे पति ने देखा दर्दनाक मंजर / Shivpuri News
- जमीन पर कब्जे के प्रयास का आरोप, पिछोर विधायक प्रतिनिधि समेत कई लोगों के खिलाफ एसपी से शिकायत / Shivpuri News
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »
- पॉक्सो केस के आरोपी युवक की वन स्टॉप सेंटर के बाहर चप्पलों से पिटाई, शादी को लेकर हुआ हंगामा / Shivpuri News
- एसपी की जनसुनवाई में महिला ने पेट्रोल डालकर किया आत्महत्या का प्रयास, दहेज प्रताड़ना और कार्रवाई नहीं होने से थी परेशान / Shivpuri News
- टावर पर चढ़े युवक ने लगाया तहसीलदार पर झूठी एफआईआर का आरोप, कलेक्टर से निष्पक्ष जांच की मांग / Shivpuri News
- 700 साल पुराने रास्ते पर दबंगों का कब्जा! 15 दिन से बंद मार्ग खुलवाने ग्रामीण पहुंचे कलेक्टर के दरबार, बच्चों का भविष्य अंधकार में / Shivpuri News
- 21 जून को टैक्सी लेकर निकला, 26 जून को मिली लाश: पत्नी ने दो युवकों पर जताया हत्या का शक, कलेक्टर से लगाई न्याय की गुहार / Shivpuri News










Be First to Comment